युवक के अपहरण के आरोपी पांच युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। विकासनगर के भोजावाला में पांच लोगों ने एक युवक का घर से अपहरण कर लिया। इसके बाद उन्होंने अपहृत युवक की मां से फोन पर एक लाख रुपये की फिरौती मांगी। अपहृत युवक के परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अपहरण के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर युवक को बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी नशे के आदी लोगों को टारगेट करते हैं। उन्हें नशे के मामले में जेल भेजने की धमकी देकर फिरौती वसूलते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि भोजावाला निवासी पुष्पा देवी पत्नी स्व. सुरेश पुंडीर ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि एक कार में कुछ युवक उनके घर पहुंचे और जबरन घर में घुस उनके बेटे शक्ति पुंडीर के साथ मारपीट कर उसे कार में बैठाकर ले गए।बताया कि आरोपियों ने स्वयं को किसी संगठन से जुड़ा बताया था। उनके साथ एक युवती भी थी। जिसने बताया कि उन्हें अजयपाल ने भेजा है। पुष्पा देवी ने बताया कि घटना के बाद उनको कई कॉल आए। कॉल करने वाले ने एक लाख रुपये की फिरौती मांगी।धमकी दी कि पैसे नहीं दिए तो युवक को वापस नहीं भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

कोतवाल ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर अगवा युवक की तलाश के लिए टीमों का गठन किया। जांच के बाद देर रात अपहृत शक्ति पुंडीर को विकासनगर क्षेत्र से सकुशल तलाश लिया। पुलिस ने वारदात में शामिल पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। इनकी पहचान विकास बैरागी पुत्र सतपाल बैरागी निवासी पंजाबी बाग हकीकत नगर पुलिस लाइन सहारनपुर, नीरज पुत्र मदन निवासी माईकोटा थाना नागर जिला सहारनपुर, प्रवीन पुत्र प्रीतम सिंह निवासी वार्ड नं. तीन पहाड़ी गली विकासनगर, सचिन पुत्र शांति प्रसाद निवासी लेन नंबर तीन आदर्श कॉलोनी लाइन जीवनगढ विकासनगर और नवीन पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी ग्राम डांडा वार्ड नंबर- 15 डाकपत्थर विकासनगर के रूप में हुई है। कोतवाल गुसाईं ने बताया कि गिरफ्तार नशे के आदी लोगों को अगवा करने के बाद ब्लैकमेल करके फिरौती वसूलते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news Police arrested five youths accused of kidnapping a youth uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज देहरादून न्यूज पुलिस ने किया गिरफ्तार युवक के अपहरण के आरोपी पांच युवक

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More