15 जून को होने वाले कैंचीधाम मेले का सफलतापूर्वक सम्पादन हेतु जिलाधिकारी ली अधिकारीयों की बैठक

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

 

भवाली। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने आगामी 15 जून को होने वाले कैंचीधाम मेले का सफलतापूर्वक सम्पादन हेतु, ट्रैफिक प्लान के साथ साथ भवाली के आस पास अस्थाई पार्किंग का निरीक्षण और कैंची धाम मंदिर परिसर में मंदिर समिति पदाधिकारियों, अधिकारियों के साथ बैठक की।

 

 

 

जिलाधिकारी ने नैनी बैंड से सेनिटोरियम बाई पास के निरीक्षण के दौरान बाईपास सड़क को कैंची मेले के लिए सड़क को सही करने और साफ सफाई के निर्देश दिए। कहा कि अस्थाई पार्किंग के रूप में प्रयोग करने के साथ साथ मेले के दिन जाम की स्थिति होने पर बाईपास मार्ग से छोटे वाहनों की आवाजाही भी की जा सकती है। उन्होंने मस्जिद के पास बन रही अस्थाई पार्किंग को जल्द तैयार करने के लिए एस डी एम हल्द्वानी परितोष वर्मा को नोडल अधिकारी नामित करते हुए भवाली में परिवहन निगम की पार्किंग का भी निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने सभी पार्किंग स्थलों साइन बोर्ड, लाइट्स आदि लगाने के निर्देश दिए। जिससे पर्यटकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। कैची धाम मंदिर परिसर में बैठक के दौरान श्री कैंची हनुमान मंदिर /आश्रम ट्रस्ट के सचिव आलोक चोपड़ा और प्रबंधक प्रदीप साह ने बताया शिप्रा नदी में भक्त नहाने, कपड़े धोने आदि का कार्य रहे हैं, साथ नदी किनारे वन विभाग की भूमि में भी लोग अतिक्रमण या आवाजाही कर रहे हैं। जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने नदी में जाने में पूरी तरह से रोक और चालान करने के निर्देश और वन विभाग भूमि के पास ताड़बाड़ करने के निर्देश दिए। दीर्घकालीन योजना के तहत उक्त स्थल को अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने हेतु भी निर्देशित किया। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को सुचारु रूप से विद्युत और जल संस्थान के अधिकारियों को मेले से एक दिन पूर्व पेयजल व्यवस्था के लिए टैंकर,नगर पालिका को मोबाइल बाथरूम आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने एन एच के अधिकारियों को सड़कों के किनारे पिरुल हटाने और नगर पालिका और जिला पंचायत के अधिकारियों को 1 जून से 20 जून तक मंदिर, सड़क और शिप्रा नदी में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ - लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 

 

 

 

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि मेले के दिन भवाली इंटर कॉलेज और जल संस्थान में दो पहिया वाहनों की पार्किंग की जाएगी। चौराहे के पास वाली पार्किंग, रानीखेत रोड, पेट्रोल पंप, खेल मैदान, मस्जिद के पास, परिवहन निगम की पार्किंग और सेनिटोरियम के दोनों बाईपास मार्ग को पार्किंग के लिए प्रयोग किया जाएगा। 15 जून के मेले को शांतिपूर्ण और अन्य बेहतर व्यवस्थाओं के जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी नामित किए हैं। जिसमें एस डी एम हल्द्वानी परितोष वर्मा को शटल सेवा, कोश्याकुटोली एस डी एम विपिन पंत को पार्किंग और मार्ग पर अन्य व्यवस्थाएं और एस डी एम तुषार सैनी को मंदिर परिसर में विभागीय समन्वय से बिजली पानी, चिकित्सा आदि व्यवस्थाएं, जबकि आर टी ओ नंद किशोर को परिवहन और शटल सेवा का नोडल बनाया है। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को 1 और 2 जून को मेले से पूर्व तैयारियों की रिहर्सल करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कैंची की पार्किंग से मंदिर गेट तक अस्थाई पैदल मार्ग/ फुटपाथ बनाने के निर्देश दिए। जिससे पैदल चलने में भी भक्तों को आवाजाही में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। साथ ही यातायात भी सुचारू रहे। इस दौरान एसएसपी पीएन मीणा, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा, अधिवक्ता प्रशांत जोशी समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Kainchidham Fair nainital news Takimi i Magjistraturës së Qarkut dhe zyrtarëve për zhvillimin e suksesshëm të panairit Kainchidham që do të mbahet më 15 qershor Uttarakhand News

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना […]

Read More
उत्तराखण्ड

रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी की जांच के लिए पुलिस ने 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित टीम मामले से जुड़े आरोपों, तथ्यों […]

Read More
उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More