महिला को अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में टैक्सी चालक गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। टैक्सी चालक के खिलाफ महिला ने शिकायत कर कॉल पर अश्लील बातें और अभद्रता का आरोप लगाया है। जिस पर तल्लीताल पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती 16 मई को तल्लीताल थाने में 112 नंबर पर कॉल के माध्यम से एक महिला ने सूचना दी कि अज्ञात द्वारा उन्हें लगातार आपत्तिजनक मैसेज भेजे जा रहे हैं। इससे वह काफी परेशान हो गई हैं। इस पर शुक्रवार (आज ) पुलिस ने युवक का पता लगाकर उसे बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। युवक थापला गांव का एक टैक्सी चालक है। एसओ रोहिताश सागर ने बताया कि युवक टैक्सी में बैठने पर महिलाओं को मदद करने के बहाने फोन नंबर मांग लेता था और उसके बाद उन्हें मैसेज भेजा करता था। ऐसा ही इस महिला के साथ हुआ। जिस पर महिला ने उसकी शिकायत 112 पर कर दी। पुलिस ने बताया कि सूचना देने वाली महिला आगे कार्रवाई नहीं चाहती है, जिस पर युवक को धारा 151, 107/16 में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More