देहरादून। देहरादून के बाटाघाट में एक युवक छत के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। युवक को गंभीर अवस्था में लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
एसएसआई सतेंद्र भाटी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय टैक्सी चालक मनोज दास पुत्र मुसू दास निवासी खनहेरी पोस्ट धनोल्टी थाना थत्यूड़ जनपद टिहरी गढ़वाल मसूरी के बाटाघाट के पास अपने साथी चालक मुकेश के साथ रुका हुआ था। वह जय सिंह निवासी बाटाघाट के मकान की छत पर संपत्ति देखने के लिए गया थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। घायल अवस्था में मनोज को साथी मुकेश ने निजी वाहन से कम्युनिटी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाटी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]