पुरानी पेंशन बहाली को 26 फरवरी को हल्द्वानी में धरना-प्रदर्शन करेंगे शिक्षक  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। पुरानी पेंशन बहाली हेतु उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन पूर्व से लगातार धरने प्रदर्शन के साथ ही माननीय प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देते आ रहा है। सरकार द्वारा अभी तक पुरानी पेंशन बहाल न किए जाने पर शिक्षकों एवं कर्मचारियों में गहरा रोष व्याप्त है।

26 फरवरी 2023 को वाटिका बैंकट हॉल में प्रातः 10:00 से पुरानी पेंशन बहाली हेतु धरना प्रदर्शन में ब्लॉक कोटाबाग के सभी शिक्षक/ शिक्षिकाएं प्रतिभाग करेंगे, ताकि सरकार पर दबाव बनाया जा सके और शीघ्र ही सरकार पुरानी पेंशन बहाली की कार्यवाही प्रारंभ करेगी। बताते चलें कि वर्ष 2005 से अटल बिहारी बाजपेई सरकार द्वारा पुरानी पेंशन को बंद करते हुए न्यू पेंशन योजना प्रारंभ की गई थी। जिसके परिणाम सामने आने लग गए हैं। वर्तमान में जो शिक्षक/ कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहा है उन्हें 60 से 80 हजार रूपये वेतन मिल रहा है परंतु उसको 800 से लेकर 1200 तक की पेंशन प्राप्त हो रही है जोकि पूर्ण रूप से शेयर बाजार पर आधारित है इसी कारण कर्मचारी/ शिक्षक इस नई पेंशन योजना का विरोध कर रहे हैं। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन शाखा कोटाबाग अध्यक्ष नवीन चंद्र , मंत्री कमल गिन्ती, कोषाध्यक्ष पूरन पंत ने ब्लॉक के समस्त शिक्षकों से अपील की है कि 26 तारीख को वाटिका बैंकट हॉल में पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को समर्थन देते हुए शत-प्रतिशत शिक्षक धरने में प्रतिभाग अवश्य करें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Old pension Teacher will Protest Teachers will protest in Haldwani on February 26 for restoration of old pension Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]

Read More