आर्मी कैंट हल्द्वानी में तैनात तेलंगाना के जवान ने फंदे से लटक कर ली खुदकुशी  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। आर्मी कैंट हल्द्वानी में तैनात तेलंगाना के जवान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज परिजनों को सूचित किया है। जवान अपनी पत्नी और छोटे-छोटे बच्चों के साथ आवास विकास किराए पर रहता था। जहां शव घर में फंदे पर लटका मिला।

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  


बताया जा रहा कि तेकमतला वारंगल तेलगांना निवासी 31 वर्षीय कोलगुरी कार्तिक 25 मार्च 2013 को सेना में भर्ती हुए थे। वह 5686 एससी बटालियन में थे इन दिनों उनकी तैनाती हल्द्वानी आर्मी कैंट में थी कोलगुरी अपनी पत्नी, डेढ़ और छह माह के दो बेटों के साथ आवास विकास में किराए के मकान में रह रहे थे। बताया जा रहा कि बेटे की तबीयत कुछ खराब चल रही थी और ड्यूटी जाते वक्त पत्नी ने लौटते समय बेटे की दवा लेकर आने की बात कही, लेकिन कोलगुरी दवा लाना भूल गए जिस बात को लेकर पति-पत्नी में बहस हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

जिसके बाद कोलगुरी अपने कमरे में चले गए और फिर बाहर नहीं आए। रविवार सुबह जब पत्नी ने पति को कमरे में उठाने गई तो कमरा बंद था और वह फंदे पर लटके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद सैन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। परिजनों के के आने पर शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news suicide news Telangana jawan posted in Army Cantt Haldwani committed suicide by hanging Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

अनियंत्रित होकर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार दो लोगो की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच्च है संवाददाता    चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले के पाटी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर कानाकोट से लोहाघाट की ओर जा रही एक कार सिरतोली के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।हादसे में कार सवार दोनों लोगो की उपचार के दौरान […]

Read More
उत्तराखण्ड

इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को   खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और […]

Read More
उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More