जनपद में हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का 139वां जन्म दिवस

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
देशभक्ति, जनसेवा, त्याग, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण की भावना से प्रेरित था पंडित पंत का जीवन – जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे
 
बागेश्वर। भारत रत्न एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित गोविंद बल्लभ पंत का 139वां जन्म दिवस जनपद में हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया।इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर पंडित पंत के स्वतंत्रता आंदोलन, सामाजिक सुधार, प्रशासनिक दक्षता एवं राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया गया।
 
पंडित गोविंद बल्लभ पंत के जन्म दिवस के अवसर पर पीडब्ल्यूडी तिराहे स्थित पंडित जी की प्रतिमा पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पंडित पंत के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
 
इसके पश्चात मुख्य कार्यक्रम चौकबाजार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभराष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुआ। तत्पश्चात जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, सभासदों, जन प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने चौक बाजार स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
 
इस अवसर पर जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने कहा कि पंडित पंत का जीवन देशभक्ति, जनसेवा, त्याग, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण की भावना से प्रेरित था। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पंडित पंत ने न केवल देश की आजादी के लिए संघर्ष किया,बल्कि स्वतंत्रता के बाद भी देश एवं समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि पंडित पंत ने जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और समाज के सभी वर्गों के हितों के लिए कार्य किया।
 
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी पंडित गोविंद बल्लभ पंत के जीवन एवं कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।इस दौरान बच्चोंकी मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, एसडीएम प्रियंका रानी, ईओ विनोद जीना सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामला : अधिवक्ता की तहरीर पर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ पहली एफआईआर दर्ज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 139th birth anniversary 139वां जन्म दिवस bageshwar news Bharat Ratna Pandit Govind Ballabh Pant Devbhoomi News Hindi News News from the hills News From the Pahad The 139th birth anniversary of Bharat Ratna Pandit Govind Ballabh Pant was celebrated with great enthusiasm and dignity in the district uttarakhand news with great enthusiasm and dignity उत्तराखण्ड न्यूज बागेश्वर न्यूज भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण ढंग

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड सरकार ने विभिन्न नगर निकायों में 116 भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्षद के रूप में किया मनोनीत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के विभिन्न नगर निकायों में 116 भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्षद के रूप में मनोनीत किया है। इस संबंध में शासन की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। मनोनीत सदस्यों को नगर निकाय बोर्ड में प्रतिनिधित्व दिया गया है। देहरादून नगर […]

Read More
उत्तराखण्ड

कोटद्वार में BJP को बड़ा झटका ! 31 साल पुराना रिश्ता टूटा, दिग्गज भुवनेश खर्कवाल ने थामा कांग्रेस का हाथ

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  कोटद्वार। उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियों के बीच कोटद्वार में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख भुवनेश खर्कवाल ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। जानकारी के अनुसार देहरादून में कांग्रेस की […]

Read More
उत्तराखण्ड

सत्य निकेतन हादसे के विरोध में हल्द्वानी में प्रदर्शन, DU प्रशासन और MCD का फूंका पुतला

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। परिवर्तनकामी छात्र संगठन के आह्वान पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बुधवार (आज) हल्द्वानी बुद्ध पार्क में दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन और दिल्ली महानगर निगम का पुतला दहन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी के माध्यम से प्रेषित किया गया।    इस दौरान प्रदर्शन […]

Read More