खैर की तस्करी का आरोपी थाने से फरार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

केलाखेड़ा। ऊधमसिंह नगर के केलाखेड़ा थाने से खैर की तस्करी के आरोपी के फरार होने के बाद अब इसकी गाज मौके पर अभिरक्षा ड्यूटी में तैनात सिपाही पर गिरी है। एसएसपी ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, फरार आरोपी 36 घंटे बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस आरोपी के परिजनों से पूछताछ में जुटी है। मंगलवार तड़के करीब चार बजे केलाखेड़ा थाना पुलिस ने गांव थापकनगला निवासी परमजीत सिंह पम्मा को खैर की तस्करी करते हुए रंगेहाथ पकड़ा था।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

पुलिस पकड़ी गई पिकअप के साथ परमजीत को लेकर थाने पहुंची थी। इसी बीच वॉशरूम जाने का बहाना बनाकर परमजीत हथकड़ी समेत थाने से फरार हो गया। एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने मामले में लापरवाही बरतने पर अभिरक्षा ड्यूटी में तैनात सिपाही नंदू जोशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने कहा यदि कोई पुलिसकर्मी ड्यूटी के प्रति लापरवाही करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

बाजपुर (ऊधमसिंह नगर) की सीओ वंदना वर्मा ने कहा, ‘केलाखेड़ा थाने से हथकड़ी समेत फरार खैर तस्करी के आरोपी परमजीत सिंह पम्मा को पकड़ने के लिये पुलिस टीमें लगायी गई हैं। ये टीमें आरोपी की तलाश में लगातार दबिशें दे रही हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जायेगा।’

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More