आरोपी बोला छोटी-छोटी बात पर करते थे परेशान लिहाजा तकिये से मुंह दबा कर घोप दिया चाकू, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। बुधवार को कालाढूंगी अंतर्गत पवलगढ़ के रिसॉर्ट में हुए हत्याकांड का पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर ही खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार 3 अगस्त को थाना कालाढूंगी में सूचना प्राप्त हुई कि बेलपड़ाव क्षेत्र अंतर्गत बक्सेन्ट  रिसोर्ट पवलगढ़ बैलपड़ाव में गिरीश चन्द्र त्रिपाठी, पुत्र दिनेश चन्द्र त्रिपाठी उम्र-54 वर्ष निवासी पवलगढ़ बैलपड़ाव की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। उक्त सूचना पर एसपी सिटी हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी रामनगर सहित थानाध्यक्ष कालाढूंगी राजवीर सिंह नेगी व चौकी प्रभारी बैलपडाव विरेंद्र बिष्ट के अलावा अधिनस्थ पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। जिसके तुरंत बाद ही

उपरोक्त सनसनीखेज हत्या की वारदात के अनावरण हेतु एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा अधीनस्थ पुलिस अधिकारी को उपरोक्त हत्याकांड के त्वरित अनावरण हेतु अधीनस्थ पुलिस बल को टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया। उपरोक्त सनसनीखेज हत्याकांड का अनावरण करते हुए एसपी सिटी हल्द्वानी हरवंश सिंह द्वारा प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया गया कि गठित पुलिस टीम को उक्त हत्याकांड के संबंध में ज्ञात हुआ कि अभियुक्त को होटल कर्मी राजेन्द्र डोबाल, सुरेश सनवाल, पुष्कर धामी व मृतक गिरिश चन्द्र त्रिपाठी द्वारा छोटी छोटी बातो को लेकर परेशान करने व लड़ाई झगड़ा करते हुए मारने को आने सम्बन्धी बातो से परेशान करते थे। 2 अगस्त मंगलवार को भी रिसोर्ट परिसर में राजेन्द्र डोभाल एवं मृतक गिरीश चन्द्र त्रिपाठी द्वारा मोबाइल रिचार्ज को लेकर पुनः लड़ाई- झगड़ा किया गया। जिससे क्षुब्ध होकर ही आरोपी ने दोनो व्यक्तियो को जान से मारने का इरादा बनाया। चूंकि राजेन्द्र डोबाल के दुबला-पतला होने के फलस्वरुप पहले मृतक गिरीश चन्द्र त्रिपाठी को मारने का मन बनाकर मृतक गिरीश चंद्र त्रिपाठी को गार्ड रुम से सोने के बहाने ड्राईवर रुम ले जाकर, मृतक के लिए बीडी लाने हेतु बाहर जाना कहकर बक्सेन्ट रिसोर्ट के किचन में जाकर एक स्टील का एवं एक लोहे का चाकू पेट में छुपाकर लाया गया व बीड़ी जलाने के बहाने मृतक के पास गया इसके पश्चात दोनो चाकूओ को तकिये के नीचे छुपाकर रख लिए। मृतक गिरीश चंद्र त्रिपाठी के सोने के 5 मिनट के पश्चात अभियुक्त द्वारा अपने बायें हाथ में तकिया व दाहिने हाथ में चाकू लेकर बाएं हाथ में रखे तकिये से मृतक का मुंह दबाकर दाहिने तरफ करवट में लेटे मृतक के पेट व पीठ पर लगातार कई वार किए गए जिससे मृतक गिरीश चंद त्रिपाठी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। अभियुक्त के खिलाफ एफआईआर क्रमांक 133/22 दर्ज करते हुए धारा 302 आईपीसी के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

घटना के अनावरण में थानाध्यक्ष कालाढूंगी राजवीर सिंह नेगी, उप निरीक्षक बीरेन्द्र सिंह बिष्ट (चौकी प्रभारी बैलपड़ाव), उप निरीक्षक विजय कुमार (चौकी प्रभारी कोटाबाग), उप निरीक्षक गगनदीप सिंह, कांस्टेबल गगनदीप सिंह, नसीम अहमद, वीरेन्द्र रौतेला, रविन्द्र सिंह,  लेखराज सिंह, मिथुन कुमार,  जसवीर सिंह, एवं अमरेन्द्र सिंह सम्मिलित रहे। जिन्हें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा उत्साहवर्धन हेतु पांच हजार रुपये नकद धनराशि पारितोषिक हेतु की घोषणा की गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news nainital news so he stabbed his face with a pillow The accused said that he used to get upset over small things the police arrested him Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का गृह जनपद में भव्य स्वागत, हल्द्वानी तक निकली वाहन रैली 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का रविवार को अपने गृह जनपद नैनीताल पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। मालधनचौड़ से हल्द्वानी तक कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं, नारों और पुष्पवर्षा के […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल : कैलाश जोशी अध्यक्ष तो मधुकर बनोला महामंत्री नियुक्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने महानगर हल्द्वानी की नई कार्यकारिणी का गठन करतेहुए कैलाश जोशी को महानगर अध्यक्ष और मधुकर बनोला को महानगर महामंत्री मनोनीत किया है। दोनों पदाधिकारियों का मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया। इस घोषणा के बाद व्यापारी वर्ग […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय : नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के हल्द्वानी स्थित मॉडल अध्ययन केंद्र (16000) में आज जुलाई 2026सत्र के नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षार्थियों को विश्वविद्यालय की मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली, शैक्षणिक व्यवस्थाओं, प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा प्रणाली तथा उपलब्ध […]

Read More