पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर धमकी भरे पोस्ट डालकर व्यापक रूप से प्रसारित किए गए थे, जिससे आम जनता में भय और दहशत का माहौल बन गया था।

मामले के सामने आने के बाद देहरादून कोतवाली में अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  NSUI प्रत्याशी मेहुल शाह के समर्थन में कांग्रेस की संयुक्त बैठक में छात्रसंघ चुनाव को लेकर बनी रणनीति  

पुलिस जांच के अनुसार 21 जून को अज्ञात व्यक्ति ने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का उपयोग कर उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों को बम से उड़ाने संबंधी धमकी वाले पोस्ट अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किए थे। इन पोस्टों के कारण प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता उत्पन्न हो गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली नगर के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी जसप्रीतसिंह को देहरादून नगर कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पहले चमोली के कर्णप्रयाग क्षेत्र में स्थानीय युवकों और निहंग सिखों के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस की कार्रवाई से वह नाराज था। नाराजगी के चलते उसने सोशल मीडिया पर आक्रोश जताते हुए धमकी भरे पोस्ट किए। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपनी इंस्टाग्राम आईडी ‘Jaspreet-devil’ से 25 जून 2026 को उत्तराखंड के सभी थानों में बम विस्फोट की धमकी वाली टिप्पणी पोस्ट की थी, ताकि लोगों में भय और पुलिस को चुनौती दी जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी ऊधमसिंह नगर ने जिले में तीन निरीक्षकों के बदले दायित्व 

एसपी सिटी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के कब्जे से धमकी पोस्ट करने में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है।मोबाइल सहित अन्य डिजिटल साक्ष्यों की विधिक जांच की जा रही है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report accused in police custody Accused who threatened to blow up police stations in police custody; Uttarakhand News crime news dehradun news Devbhoomi News Hindi News News from the hills News From the Pahad threat to blow up police stations आरोपी पुलिस गिरफ्त में उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज देहरादून न्यूज पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट के चलते शनिवार जनपद में बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के बाद जनपद नैनीताल में कल स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 25 सितंबर को जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार कल जनपद में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें कहीं-कहीं […]

Read More
उत्तराखण्ड

अस्पताल के गेट पर बाइक चोरी का खेल : CCTV में कैद हुई चोर की पूरी करतूत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर खड़ी बाइक पर ही चोर ने हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, हालांकि चोर अभी  पुलिस की पकड़ से बाहर है।    यह भी पढ़ें […]

Read More
उत्तराखण्ड

अब स्मार्ट होगी पहाड़ की पढ़ाई: चम्पावत के छह स्कूलों में डिजिटल लर्निंग सुविधा का सीएम धामी ने किया शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चम्पावत।मुख्यमंत्री धामी के प्रदेश में शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने तथा विद्यार्थियों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने के विजन को आगे बढ़ाते हुए जनपद चम्पावत के छह सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर विद्यालयों में डिजिटल लर्निंग सेट की सुविधा शुरू की गई। इस क्रम में […]

Read More