ऑटो में छुटा भारी भरकम ज्वेलरी और नगदी का बैग शादी के मंडप में पहुंचा कर ऑटो चालक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां एक ऑटो चालक ने अपनी ईमानदारी की मिसाल पेश की है। घर में बिटिया की शादी और बारात घर के दरवाजे पर आ गई लेकिन दूलहन के गहने गायब हो गये। जेवरात गायब होने पर पूरे घर में शादी की खुशी के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया। लेकिन अचानक ऑटो चालक सीधे अपना ऑटो लेकर जब मंडप में पहुंचा तो घर में खुशियों की शहनाई गूंज उठी। 

मामला नैनीताल जिले के हल्द्वानी का है जहां एक ऑटो ड्राइवर ने ऐसी इमानदारी की मिसाल पेश की कि हर कोई खुशी में झुम उठा। दरअसल शुक्रवार को हल्द्वानी के मुखानी में एक शादी थी। परिवार वाले 6 लाख ज्वेलरी खरीद ऑटो से बैंकट हॉल पहुंचे, लेकिन ज्वेलरी का बैग आँटो में छूट गया। इस दौरान ऑटो चालक कीर्ति बल्लभ जोशी ऑटो लेकर अपने घर चला गया। जहां दोपहर खाना खाने के बाद जब ऑटो के पीछे एक बैग दिखा दो उसमें जेवरात और ₹50000 नगदी रखे हुए थे। करीब 2 घंटे बाद ऑटो चालक ऑटो सहित बैग को लेकर सीधे बैंकट हाल के अंदर ले गया। जहां दूल्हा दुल्हन की शादी हो रही थी। परिवार वालों के चेहरे पर मायूसी छाई हुई थी। इस दौरान परिवार वालों ने जब ऑटो चालक के हाथ में ज्वेलरी का बैग देखा तो चेहरे पर खुशियां लौट आई और ऑटो चालक ने ज्वेलरी से भरा बैग दुल्हन पक्ष को सौंप दिया। इसके बाद क्या था लोगों ने ईमादारी की मिसाल पेश करने वाले आँटो चालक कृति बल्लभ जोशी को ना सिर्फ गले लगाया बल्कि उनको ईनाम देने के लिये भी दूल्हा दुल्हन के परिजन भी आगे आए, लेकिन कीर्ति जोशी ने ईनाम लेने से ही इंकार करते हुए कहा कि ईनाम के बजाए कन्यादान करें और दुल्हन को अपने हाथों से आशीर्वाद दिया। जिसके बाद जहां दुल्हन पक्ष के लोगों ने कृति बल्लभ को फूल मालाओं से स्वागत किया। मूल रूप से बागेश्वर के रहने वाले ऑटो चालक कीर्ति बल्लभ जोशी हल्द्वानी में किराए में रहते हैं। पहाड़ के इस ईमानदार ऑटो चालक के ईमानदारी की मिसाल को हर कोई सराहना कर रहा है। वहीं ऑटो चालक का कहना है कि उत्तराखंड देव भूमि है और यहां के लोग ईमानदार होते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news The auto driver set an example of honesty by taking the heavy jewelery and cash bag left in the auto to the wedding hall Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More