मुहंबोले जीजा ने शक के चलते कर दी साले की हत्या

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

हल्द्वानी। बनभूलपुरा कोतवाली क्षेत्र के जवाहर नगर में आधी रात के बाद रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। घर के बरामदे में सो रहे 29 वर्षीय अमन ठाकुर की कथित तौर पर उसके मुंहबोले जीजा ने हत्या कर दी। वारदात के बाद अमन का शव पूरी रात बरामदे में पड़ा रहा और घर के भीतर सो रहे लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। घटना को अंजाम देने वाले हत्यारोपी जीजा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

 
जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर हापुड़, उत्तर प्रदेश निवासी अमन ठाकुर पुत्र भोले ठाकुर पिछले करीब तीन साल से जवाहर नगर में परबीना पत्नी स्व. जगदीश के घर में उसकी मुंहबोला बेटा बनकर रहता था। परबीना की चार बेटियां प्रीति, कशिश, रागिनी और नेहा तथा 14 वर्षीय बेटा वंश है। जबकि परबीन की बेटी कशिश की शादी पास ही रहने वाले निक्की उर्फ राजेंद्र से हुई थी। परबीना के मुताबिक मंगलवार रात कशिश अपने भाई वंश के साथ मायके में थी, जबकि वह बड़ी बेटी प्रीति की ससुराल रामपुर गई हुई थी। इसी दौरान मोहल्ले में आयोजित जन्मदिन की पार्टी में अमन और निक्की के बीच विवाद हुआ। इसके बाद अमन घर के बाहर बरामदे में जाकर सो गया। बताया गया कि अमन ने शराब पी रखी थी। आरोप है कि रात करीब 12 बजे के बाद निक्की वापस आया और बरामदे में सो रहे अमन की गला दबाकर हत्या कर दी। 
 
घटना के समय घर के अंदर कशिश और वंश सो रहे थे। वारदात इतनी खामोशी से हुई कि उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं हो सकी। सुबह जब कशिश बाहर निकली तो अमन बरामदे में मरा पड़ा था। परबीना ने पुलिस को बताया कि निक्की को अपनी पत्नी कशिश व अमन के रिश्तों को लेकर शक था और इसी शक के चलते वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका है। 
 
सूचना मिलते ही एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल,सीओ सिटी अमित कुमार सैनी और बनभूलपुरा कोतवाल डीएस फर्त्याल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द किया।
 
एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शक के चलते हत्या किए जाने की बात सामने आई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के समय घर में मौजूद लोगों से भी पूछताछ की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Brother-in-law Crime due to suspicion crime news Devbhoomi News Haldwani news Hindi News murder news murder of brother-in-law News from the hills News From the Pahad The brother-in-law murdered his brother-in-law due to suspicion uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज मर्डर न्यूज मुहबोला जीजा शक के चलते क्राइम साले की हत्या हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

टूटती छत के बीच नहीं टूटी बच्चों की पढ़ाई : शैमफोर्ड स्कूल के प्रबंधक अधिवक्ता दया सागर बिष्ट ने बढ़ाया मदद का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। जयपुर बीसा प्राथमिक विद्यालय के भवन में जलभराव एवं भवन के जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण की आवश्यकता के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दया सागर बिष्ट ने मानवीय संवेदना और […]

Read More
उत्तराखण्ड

नशे के सौदागरों पर शिकंजा, काठगोदाम में 1.155 किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस और एसटीएफ कुमाऊं रेंज की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 1.155 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिसकर्मी पर छेड़छाड़ का आरोप, कार्रवाई को लेकर चौकी के बाहर गरजे बजरंग दल कार्यकर्ता  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां पुलिस कर्मी पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। मामले में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर गुस्साए बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और चौकी के बाहर धरना शुरू कर दिया है। यह भी पढ़ें 👉  आपरेशन प्रहार : 12 बोर […]

Read More