कार को बचाने में बस टकराई ट्रक से, एक किशोरी की मौत के साथ कई लोग हुए घायल 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

सितारगंज। कार को बचाने के प्रयास में बस चालक ने अचानक बस में ब्रेक लगा दिए जिससे बस ट्रक से टकरा गयी। जिसमें एक किशोरी की मौत हो गयी। जबकि सात सवारियों को चोटें आई हैं, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 10.15 बजे खटीमा से किच्छा को जा रही प्राइवेट बस एनएच सिसईखेड़ा में तिराहे के समीप ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए। बस में सवार 17 वर्षीय मुस्कान पुत्री इकरार निवासी बहेड़ी जनपद बरेली, हाल निवासी ड्यूढ़ी मोड़ नानकमत्ता की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे में मुस्कान की बहन सानियां भी घायल हुई है। दो घायल तौफीक व अमित ओली को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बाद में दोनों को रेफर कर दिया गया। जबकि पांच घायलों का खटीमा के नागरिक चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार संख्या यूके 06एल-4914 का चालक गलत दिशा में अपनी कार ले आया। कार को बचाने के लिए बस संख्या यूए04ई-3775 के चालक ने तेजी से ब्रेक मार दिए जिससे बस पूरी तरह घूम गयी। बस सामने से आ रहे सीमेंट से भरे ट्रक यूपी25डीटी-2327 से टकरा गयी। टक्कर में मुस्कान बस से नीचे छिटक गयी और बस के टायरों की चपेट में आ गई। बस में करीब 20 सवारियां बताई जा रही हैं। घायलों को राहगीरों, ग्रामीणों व पुलिस प्रशासन ने बस से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। सात घायलों को सितारगंज, खटीमा के सरकारी और निजी चिकित्सालयों में भर्ती कराया है। जबकि अन्य मामूली चोटिल सवारियां दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य स्थानों को निकल गये। सूचना मिलते ही एसडीएम तुषार सैनी, तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी, सीओ ओमप्रकाश शर्मा, नानकमत्ता एसओ देवेंद्र गौरव, सितारगंज की पुलिस मौके पर पहुंचे और दुर्घटना का जायजा लिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a teenager died and several passengers were injured Accident news Sitarganj news The bus collided with the truck while saving the car US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More