अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता


अल्मोड़ा। बुधवार की देर रात हिडाम- चापड़ मोटरमार्ग में भारी बारिश के बीच एक सेंट्रो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में 4 लोग सवार थे। हादसे में प्रकाश चंद्र (49) पुत्र शिवराम भुवन चंद्र (35) पुत्र बुद्धि राम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार चालक प्रकाश चंद्र और उसकी 2 साल की पुत्री माही घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने भारी बारिश के बीच रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कार सवार सभी लोग ताड़ीखेत के रहने वाले थे और किसी काम से खैरना गए हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित

पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जिनका उपचार चल रहा है तथा मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। इधर घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: almora news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More