तीलू रौतेली पुरस्कार का भाजपाई करण कर मुख्यमंत्री ने किया महिलाओं का अपमान – सरिता आर्या

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या ने महिला शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार के मामले में भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा शासित उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा 2020-21 के लिए दिए गए राज्य स्त्री शक्ति ‘तीलू रौतेली’ पुरस्कारों का राजनीतिकरण व अवमूल्यन किया है। किशोरियों व महिलाओं की व्यक्तिगत उपलब्धियों के लिए दिए जाने वाले उत्तराखंड राज्य के इस प्रतिष्ठित पुरस्कार का यदि इसी तरह भाजपाई करण होता रहा तो वह समय दूर नहीं जब विपरीत परिस्थितियों में देश दुनिया में अपनी उपलब्धियों का डंका बजाने वाली उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया इस पुरस्कार को ग्रहण करना अपना अपमान समझेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/08/08/two-smugglers-arrested-with-smack-of-lakhs/

स्वराज आश्रम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सरिता आर्या ने कहा कि शासनादेश के अनुसार यह पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में विपरीत परिस्थितियों पर विशिष्टता हासिल करने वाली युवतियों महिलाओं को दिए जाने चाहिए थे। इन विशिष्ट उपलब्धियों का स्पष्ट अभिलेखीकरण होना चाहिए और किसी अधिकारी द्वारा इनका प्रमाणीकरण भी होना चाहिए। लेकिन इस साल के पुरस्कारों की सूची देखने पर पता चलता है कि इनमें नियमों के बजाय भाजपा की सदस्यता सूची देखी गई है। जहां पुरस्कारों में सम्मिलित वंदना कटारिया इस पुरस्कार का मान बढ़ा रही है, उनके नाम और उनकी उपलब्धियों को किसी प्रमाण की जरूरत नहीं है, लेकिन उनके बराबर इस साल का तीलू रौतेली पुरस्कार पाने वाली दर्जनभर युवतियों व महिलाओं में भारतीय जनता पार्टी की कार्यकत्री और पदाधिकारी शामिल हैं। यदि भाजपा सरकार में थोड़ी भी शर्म बची है तो इस पुरस्कार की भावना के अनुसार पुरस्कार पाने वाली अपनी महिला नेताओं के लंबे संघर्षों और विडंबना से जुंझ कर उनके द्वारा प्राप्त सफलताओं को इस प्रदेश की जनता के सामने लाकर सिद्ध करें। 

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

पत्रकार वार्ता में महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष विमला सांगुड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष खष्टी बिष्ट, बबीता उप्रेती, अल्का आर्या आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: congres news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More