समिति ने शुरू की विधानसभा बैक डोर भर्ती की जांच, एक महीने के अंदर जांच कर सौंपेगी रिपोर्ट  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा में हुई बैक डोर से भर्ती के लिए समिति ने जांच शुरू कर दी है। बीते दिन कल जांच समिति विधानसभा पहुंची थी। छुट्टी के दिन रविवार को भी एक्सपर्ट कमेटी ने विधानसभा में कई दस्तावेज खंगाले। कमेटी ने फाइलें मांगकर जांच पड़ताल की। आज एक्सपर्ट कमेटी भर्ती से संबंधित सभी रिकॉर्ड विधान सभा सचिवालय सेवा नियमावली की पत्रावली समेत अन्य डाक्यूमेंट्स ले सकती है। आज समिति के तीसरे सदस्य जांच में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

भर्तियों की करेगी जांच
एक्सपर्ट कमेटी पहले चरण में 2012 से 2022 के बीच हुई भर्तियों की जांच करेगी। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी दिलीप कुमार कोटिया की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। सेनानिवृत्त आईएएस सुरेंद्र सिंह रावत और अवनेंद्र सिंह नयल इसके सदस्य होंगे।

कांग्रेस ने किया था हंगामा
बता दें कि विधानसभा सचिवालय में हुई नियुक्तियों में गड़बड़ी का मामला सामने आया था जिसके बाद जांच के लिए विशेषज्ञ समिति गठित की गई थी। विधानसभा भर्ती में हुए कथित घोटाले को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर रहा है। मुख्य विपक्षी कांग्रेस ने इसे लेकर काफी हंगामा किया। पार्टी लगातार प्रदर्शन कर भर्तियों को निरस्त करने की मांग कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

एक महीने में आएगी रिपोर्ट
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने कहा था कि, जांच के दौरान वर्तमान विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल अवकाश पर रहेंगे। इसके साथ ही दो चरणों मे जांच की जाएगी, जिसके तहत साल 2000 से 2011 तक और 2012 से 2022 तक दोनों ही कार्यकाल में हुई भर्तियों की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा था कि कमेटी एक महीने के अंदर जांच करके रिपोर्ट सौंपेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news The committee started the investigation of the assembly back door recruitment Uttrakhand news will investigate and submit the report within a month

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More