दो थप्पड़ की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी, पुलिस की गिरफ्त में आए हत्यारोपी ने कबूला जुर्म 

ख़बर शेयर करें -

 
खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के मंगल पड़ाव में मामूली विवाद में युवक की हत्या करने वाला अभियुक्त पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि अभियुक्त रिक्शा चलाता है।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 मई को सुषमा पत्नी चरन सिंह निवासी अम्बेडकर नगर बरेली रोड हल्द्वानी ने थाने मे आकर सूचना दी कि 14 मई की रात्रि करीब 11.30 बजे घर से खाना खाने के बाद मेरा भाई दीपक सागर पुत्र राजेंद्र सागर निवासी मंगल पड़ाव बाहर गया था जिसे हम लोग वापस बुला रहे थे परन्तु वो घर आने से मना कर रहा था। तभी मंगलपड़ाव चौकी के पीछे उसका किसी व्यक्ति के साथ झगड़ा हो गया था, जिसे मै शक्ल से पहचानती हूँ। उस अज्ञात लड़के को मेरे भाई ने एक दो थप्पड़ मारे तथा वो लड़का मेरे भाई को धमकी दे गया कि मै तुझे देख लूँगा और जान से मार दूँगा। हम लोगो ने उसकी बातो पर ध्यान नही दिया। हम लोग वापस चले गये परन्तु मेरा भाई वापस नही आया। सुबह पुलिस के माध्यम से पता चला कि मेरा भाई हॉस्पिटल में एडमिट है। सूचना पर जब हॉस्पिटल पहुँचे तो वहाँ चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। इस तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा एफआईआर नम्बर -247/2022 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  न्यायालय के आदेश पर मुखानी पुलिस ने किया मादक पदार्थों का विनिष्टीकर 


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भटट द्वारा हत्या के मुख्य आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किए जाने के संबंध में अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। डॉ0 जगदीश चन्द्र एसपी अपराध/यातायात नैनीताल, हरबन्स सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशानुसार भूपेन्द्र सिंह धौनी क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में हरेंद्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में तत्काल टीमों का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन किया गया तथा टीम द्वारा क्षेत्र में पता करते हुए उक्त हत्या की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त दीपक उर्फ दीपू पुत्र जगदीश निवासी भीमनगर कब्रिस्तान गेट के पास थाना बनभुलपुरा जनपद नैनीताल को तत्काल गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह रिक्शा चलाता है तथा शराब लेने भट्टी की ओर जा रहा था कि अचानक मेरा कंधा दीपक से टकरा गया। जिस कारण दीपक ने उसे महिलाओं एवं दुकानदारों के सामने थप्पड़ मारे एवं गाली गलौज की गई। कुछ समय पश्चात अभियुक्त दीपक उर्फ दीपू जब वापस जा रहा था तो उसे दीपक दिख गया। बदला लेने के लिए एवं गुस्से में आकर उस पर पत्थर से कई प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। आज अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी को सौंपी गई है। पुलिस टीम में हरेन्द्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी, वरिष्ठ निरीक्षक रमेश सिंह बोहरा, उपनिरीक्षक कश्मीर सिंह, कांस्टेबल हितेन्द्र वर्मा, उमेश पंत, घनश्याम रौतेला, भगवान सैलाल शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं ड्रग विभाग की संयुक्त कार्यवाही : अनियमितताओं पर पांच प्रतिष्ठानों को तत्काल बंद कर दवा विक्रय पर रोक  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं ड्रग विभाग की संयुक्त कार्यवाही : अनियमितताओं पर पांच प्रतिष्ठानों को तत्काल बंद कर दवा विक्रय पर रोक  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने सहसपुर, बड़ा रामपुर, छोटा रामपुर, झाझरा और सुद्धोवाला क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई मेडिकल स्टोरों में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर पांच प्रतिष्ठानों को तत्काल बंद कर दवाइयों के क्रय-विक्रय […]

Read More
उत्तराखण्ड

सीबीआई ने लोन स्वीकृत कराने के नाम पर रिश्वत वसूलने वाले शातिर जालसाज को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून/काशीपुर। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने लोन स्वीकृत कराने के नाम पर रिश्वत वसूलने वाले एक शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रभु दयाल, उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का निवासी है और खुद को नई दिल्ली स्थित पशुपालन एवं डेयरी विभाग का […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट के चलते जिलाधिकारी बागेश्वर ने मंगलवार को जनपद के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में किया अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  बागेश्वर। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 21 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।  इसे देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए बागेश्वर जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को जनपद के सभी […]

Read More