हत्या कर शव बोरी में छोड़ दम्पत्ति फरार, पुलिस ने शुरू की तलाश 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। हरिद्वार के लंढौरा में एक दंपती बोरे में एक महिला का शव छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरा खोल कर देखा तो शव था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फरार दंपती की तलाश कर रही है। महिला का शव खून से सना होने पर उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है ।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लंढौरा में एक दंपती किराए पर कमरा लेकर पिछले चार महीने से रह रहा था। दंपती ठेला लगाकर सब्जी बेचने का काम कर रहा था। गुरुवार सुबह दंपती कमरा खाली कर सामान एक टेंपो में भर रहा था। इस बीच पड़ोस की महिलाएं भी मौके पर पहुंच गई। जिन्हें देखकर दंपती टेम्पो लेकर फरार हो गया। जबकि मौके पर ही एक बोरा छूट गया। बोरा सना देख महिलाओं ने इसकी जानकारी अपने परिवार वालों को दी। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मंगलौर सीओ बीएस चौहान, कोतवाली प्रभारी महेश जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बोरा खुलवा कर देखा। जिसमें 50 वर्षीय महिला का शव अर्धनग्न हालत में खून से सना मिला। महिला के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

सीओ बीएस चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार दंपती की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि दंपती बरेली के तहसील आंवला का रहने वाला है। शव एक दिन पुराना है। दंपती की तलाश के लिए पुलिस टीम में लगाई गई है। जल्द ही दंपति को गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि जिस महिला का शव मिला है वह भीख मांगने का काम करती है। महिला को कई बार दंपति के पास भी देखा गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news haridwar news The couple absconded leaving the dead body in the sack after killing the police started the search Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More