दोष साबित न हो पाने पर दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने किया दोषमुक्त

ख़बर शेयर करें -

  

हल्द्वानी। कोटाबाग के ग्राम दोहनिया में सगी दादी से दुष्कर्म के आरोपी को प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दोषमुक्त करते हुए रिहा करने का सुनाया निर्णय।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के पैनल अधिवक्ता प्रदीप लोहनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटाबाग के ग्राम दोहनिया निवासी ग्रामीण ने कालाढूंगी थाने में दिनांक 04 सितम्बर 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 03 सितम्बर 2022 की रात्रि लगभग  9:45 – 10:00 बजे वह रामलीला की तालीम में गया था। जब वह रात्रि 10:00 – 10:15 पर घर पंहुचा तो उसके बच्चे बहुत घबराये हुए थे तथा उन्होंने रोते हुए बताया कि उसका भतीजा उसकी 80 वर्षीय माँ को उसके कमरे से उठाकर अपने कमरे में ले गया हैं और वह चिल्ला व कराह रही हैं। मेरी पत्नी व बच्चों के चिल्लाने पर मेरे भतीजे के डर से कोई पड़ोसी नहीं आया। वादी के अनुसार जब उसने अपने भतीजे के कमरे में देखा तो उसकी बूढ़ी माँ कराह रही थी व उसके गुप्त स्थान से खून निकल रहा था। मामले में अभियोग पंजीकृत कर थाना कालाढूंगी पुलिस द्वारा अभियुक्त को दिनांक 04 सितम्बर 2022 को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया जो आज दिन तक जेल में ही निरुद्ध हैं। विवेचना उपरान्त पुलिस थाना कालाढूंगी द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध धारा 376 (2)च भा0 दं0 सं0 में आरोप पत्र माननीय न्यायलय में प्रेषित किया। दौराने विचारण अभियोजन अपने कथानक को साबित नहीं कर पाया। अभियुक्त की तरफ से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के पैनल अधिवक्ता प्रदीप लोहनी ने निशुल्क पैरवी की तथा अभियोजन की तरफ से अतिरिक्त जिला शासकीय अधिवका (फौजदारी) देव सिंह एडवोकेट ने अभियोजन का पक्ष रखा। मामले के विचारण व दोनों पक्षो की बहस सुनने के पश्चात प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, हल्द्वानी कँवर अमरिंदर सिंह ने अभियुक्त को मामले में दोषी न पाते हुए दोषमुक्त करते हुए रिहा करने का निर्णय खुली अदालत में सुनाया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप :  भड़के जनाक्रोश के बाद होटल में तोड़फोड़; प्रबंधन भी जांच के घेरे में
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Court acquitted accused of raping real grandmother court news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आरटीओ कार्यालय गोलीकांड : अधिकारी की पिस्टल से चली थी गोली, FIR दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। आरटीओ कार्यालय में मंगलवार को गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। मामले में चौकी प्रभारी दीपा जोशी की ओर से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि गोली अधिकारी की […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो दिन से गौला में तलाश : आखिर उफनती नदी ने ही किनारे से लौटा दिया राम सिंह का शव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। दो दिन तक उम्मीद और बेचैनी के बीच गौला नदी के किनारे अपने परिजन की तलाश कर रहा परिवार बुधवार को उस वक्त टूट गया, जब उफनती गौला ने स्वयं ही 65 वर्षीय राम सिंह कौरंगा का शव किनारे से लौटा दिया। […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 सितंबर को भव्य रूप से मनाई जायेगी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस 10 सितंबर 2026 के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने हेतु मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सौरभ असवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।   बैठक में […]

Read More