गौला बाईपास से सटे जंगल में पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भिजवाया मोर्चरी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। वनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गौला बाईपास से सटे जंगल में शुक्रवार को एक युवक की लाश पेड़ से लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया। काफी प्रयास के बाद भी मरने वाले की पहचान नहीं हो सकी। वहीं मौके से जो सामान बरामद हुए हैं उनसे हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गौलापुल से चंद कदम दूर स्थित स्लाटर हाउस के ठीक सामने जंगल में सड़क से करीब 150 मीटर अंदर कुछ लोगों को एक पेड़ पर युवक की लाश लटकी दिखाई दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और शिनाख्त के प्रयास किए। लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस को मौके से तीन डिस्पोजल गिलास, पानी की बोतल और एक खाली क्वाटर बरामद हुआ। शव प्लास्टिक की रस्सी से लटका था, जो जमीन से मात्र 6 इंच ऊपर था। मरने वाले ने पीले रंग की शर्ट और काले रंग का लोअर पहना है। शव 8 से 10 घंटे पुराना बताया जा रहा है। पुलिस मामले को सुसाइड मान रही है। लेकिन मौके पर मिले गिलास और खाली क्वार्टर से अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक के साथ दो और लोग हो सकते हैं। ऐसे में उसकी हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। एसआई संजीत राठौड़ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news The dead body of a young man was found hanging from a tree in the forest adjacent to the Gaula bypass the police took the body into custody and sent it to the mortuary Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  पुलिस के अनुसार […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More