जंगल लकड़ी लेने गई महिला की मौत, मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

अल्मोड़ा। यहां भैंसियाछाना विकासखण्ड में जंगल लकड़ी लेने गई महिला की पैर फिसलकर मौत हो गई। जिसके बाद महिला के मायके पक्ष के लोगों ने उसके ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। महिला के दो पुत्र और दो पुत्रियां है। सबसे छोटा बेटा 2 साल का है। 

मामला भैसियाछाना विकासखण्ड के बुड़ाधार का है। बूड़ाधार गांव निवासी विमल राम की 27 वर्षीय पत्नी मंगलवार की सुबह लकड़ी के लिए जंगल गई ​थी, उसके साथ गांव की अन्य महिलाएं भी थी। लकड़ी लेकर और महिलाएं तो अपने अपने घर पहुंच गई लेकिन विनीता देवी घर नही पहुंची। इसके बाद गांव के कुछ बच्चों ने उसके रास्ते में बेसुध अवस्था में देखा और उसके परिजनों को इसकी सूचना दी। इसके बाद परिजन विनीता देवी को लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। धौलछीना थाने के एसआई बलवीर सिंह ने पुलिस टीम के साथ शव को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इधर मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने उसके ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। मृतका के पिता पल्यू गांव निवासी रमेश राम का आरोप है कि उनकी बेटी को उसके ससुराल पक्ष के लोग आए दिन प्रताड़ित करते थे। उन्होने अपनी पुत्री की हत्या की आशंका जताई है। कहा कि 3 दिन पहले ही उनकी पुत्री के साथ ससुरालियों ने मारपीट की थी। उन्होने इस मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। हालांकि इस मामले में अभी कोई तहरीर नही दी गई थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: almora news The death of a woman who went to collect wood the maternal side accused the in-laws of murder for dowry Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कांवड़ पटरी मार्ग पर मौत का तांडव: चार बाइकों की जोरदार टक्कर, 3 की मौत   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के रुड़की में शुक्रवार देर रात पिरान कलियर कांवड़ पटरी मार्ग पर चार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद चारों बाइकें […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड मौसम समाचार : 9 जिलों में भारी बारिश के साथ ही भूस्खलन और नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर का खतरा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश में शनिवार (आज) मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के देहरादून, टिहरी, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली और पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसएसपी मंजूनाथ टीसी की सटीक रणनीति से गोरापड़ाव डकैती का खुलासा :  48 घंटे में दो बदमाश गिरफ्तार, 8 लाख की डकैती की साजिश का पर्दाफाश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी।  गोरापड़ाव में हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने त्वरित कार्रवाई और सटीक रणनीति के दम पर महज दो दिन में बड़ा खुलासा कर दिया। एसएसपी के सीधे पर्यवेक्षण में करीब 50 पुलिस अधिकारियों और […]

Read More