शराब पीकर कालेज आने वाले प्रोफेसर को निदेशक ने बेरीनाग डिग्री कालेज से किया अटैच  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। एमबीपीजी कालेज में बार-बार शराब पीकर कालेज आना कामर्स विभाग के एक प्रोफेसर को महंगा पड़ गया। मेडिकल जांच में शराब की पुष्टि होने के बाद प्राचार्य के पत्र पर निदेशक ने प्रोफेसर को कांडा (गरुड़) डिग्री कालेज में अटैच कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

प्राचार्य डा. एनएस बनकोटी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को कामर्स विभाग के एक प्रोफेसर शराब पीकर कालेज पहुंच गए। कालेज में वह गलत हरकतें करने लगे। इससे छात्र-छात्राएं असहज महसूस करने लगे। वह पूर्व में कई बार ऐसा कर चुके हैं। इसके लिए उन्हें तीन बार नोटिस भी दिया जा चुका है। चेतावनी के बावजूद जब वह सुबह शराब पीकर आए तो शिक्षकों के साथ उन्हें बेस अस्पताल भेजकर मेडिकल कराया गया। जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद प्रोफेसर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए विभागीय आदेश बनाकर उच्च शिक्षा निदेशक को भेजा गया। जिसमें उन्होंने प्रोफेसर को कालेज की व्यवस्थाओं के लिए खतरा बताते हुए उन्हें अन्य जगह संबद्ध करने का अनुरोध किया। प्राचार्य के पत्र पर निदेशक डा. सीडी सुंठा ने उन्हें कांडा (गरुड़) डिग्री कालेज में संबद्ध कर दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news The director attached the professor who came to college drunk to Berinag Degree College Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More