स्वास्थ्य महानिदेशालय ने लंबे समय से विभिन्न अस्पतालों से गायब चल रहे डॉक्टरों को किया बर्खास्त

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। स्वास्थ्य महानिदेशालय ने लंबे समय से प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों से गायब चल रहे डॉक्टरों के खिलाफ कठोर रुख अपनाते हुए बर्खास्तगी की कार्रवाई की है। इसी क्रम में ऊधमसिंह नगर जिले के 12 डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही 7 अन्य डॉक्टरों को ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर अंतिम नोटिस दिया गया है। पूरे प्रदेश में 35 डॉक्टरों को बर्खास्त किया गया है, इसमें सबसे ज्यादा डॉक्टर ऊधमसिंह नगर के हैं।

यह भी पढ़ें 👉  विजिलेंस ने सिविल न्यायालय में तैनात कर्मचारी को 3500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार   

स्वास्थ्य महानिदेशालय ने इस संबंध में नौ फरवरी को आदेश जारी किए थे। ऊधमसिंह नगर जिले से बर्खास्त किए गए डॉक्टर पिछले दो साल से अधिक समय से अनुपस्थित चल रहे थे। ये डॉक्टर नियुक्ति मिलने के पश्चात कुछ ही महीनों तक अस्पतालों में अपनी सेवाएं देकर बिना बताए ही चले गए। जबकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन डॉक्टरों को तीन बार कारण बताओ नोटिस भी दिया गया, लेकिन इन्होंने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद शासन ने इनके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की है। पूरे प्रदेश में ऐसे 35 डॉक्टर बर्खास्त किए गए हैं। इसमें ऊधमसिंह नगर के 12, नैनीताल के तीन, देहरादून के तीन, पिथौरागढ़ के तीन, चम्पावत के दो, बागेश्वर के दो, हरिद्वार के तीन, रुद्रप्रयाग का एक, पौड़ी के दो, उत्तरकाशी का एक, चमोली का एक, टिहरी गढ़वाल के दो डॉक्टर शामिल हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news The Directorate General of Health dismissed the doctors The Directorate General of Health dismissed the doctors who were missing from various hospitals for a long time Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल […]

Read More