स्वाइन फ्लू को लेकर जिला प्रशासन ने की कार्यवाही, शहर के दो वार्डो को इन्फैक्टेड जोन घोषित करते हुए किया विभाजित  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। शहर में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की दस्तक के साथ ही अब सरकारी महकमा इसकी रोकथाम हेतु सक्रिय हो गया है। जिसके क्रम में आज आज जिलाधिकारी के निर्देशन में पशुपालन विभाग की टीम ने किया क्षेत्र का दौरा करते हुए जवाहर नगर वार्ड हल्द्वानी एवम नई बस्ती वार्ड काठगोदाम को तीन भागों में किया विभाजित है। 

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्व्वाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के जवाहर नगर वार्ड हल्द्वानी एवं नई बस्ती वार्ड, काठगोदाम में सूअर पशुओं में अफ्रीकन स्वाईन फीवर की रोग की पुष्टि हुई है। अफ्रीकन स्वाइन फीवर रोग की पशुओं में रोकथाम हेतु जवाहर नगर वार्ड हल्द्वानी एवम नई बस्ती वार्ड काठगोदाम को तीन भागों में विभाजित किया गया है। रोग की रोगथाम हेतु इन्फैक्टैड जोन जवाहर नगर वार्ड हल्द्वानी एवं नई बस्ती काठगोदाम में एक किमी की परिधि को इन्फैक्टेड जोन घोषित किया गया। इन्फेक्टेड जोन में सूअर मांस/सूअर मांस की दुकानों, सूअर आवागमन पर पूर्ण से प्रतिबिन्धत रहेगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को संक्रमित वार्डो एवं स्थानों में डिसइन्फेक्शन फ्यूमिगेशन तथा टिक्स की रोकथाम के उपाय व इन्फैक्टेड जोन में आने वाले सूअर पशुओं की कलिंग करते हुये कार्कसेस को वैज्ञानिक तरीके से डिस्पोजल सुनिश्चित किया जाए। सर्विलांस जोन अर्थात इन्फेक्टेड ज़ोन से 10 किमी की परिधि में आने वाले क्षेत्र को सर्विलान्स जोन घोषित किया जाता है। इस क्षेत्र में भी सूअरों का आवागमन पूर्णतया वर्जित रहेगा। इस सम्बन्ध में मुख्य पशुचिकित्साधिकारी क निर्देशित किया कि प्रत्येक 15 दिनों के अन्तराल में उक्त क्षेत्र से सूअरों के प्राप्त नमूने जॉच हेतु आईसीएआर निसाद प्रयोगशाला भोपाल भेजी जाए।

यह भी पढ़ें 👉  वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

सर्विलान्स जोन से बाहर के जनपद नैनिताल के समस्त क्षेत्र को डिजीज फ्री जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में कोई भी सूअर पशु अन्य क्षेत्रों में न ही भेजा जाएगा और न ही लाया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: divided the two wards of the city by declaring them as infected zones Haldwani news Swine flu The district administration took action regarding swine flu Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More