कार्य क्षेत्र से नदारद रहने पर जिला विकास अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर ब्लाक कार्यालय से किया अटैच

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

पौड़ी। रिखणीखाल ब्लाक में सेवारत एक ग्राम विकास अधिकारी को कार्य क्षेत्र से नदारद रहना भारी पड़ गया। उक्त ग्राम विकास अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला विकास अधिकारी पौड़ी मनविंदर कौर ने निलंबन आदेश जारी किया है। निलंबित वीडीयो को खिर्सू ब्लाक कार्यालय अटैच किया गया है।

 
उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जांच बीडीओ पौड़ी को सौंपी गई है। जिले के रिखणीखाल ब्लाक के खंड विकास अधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को एक पत्र भेजा। जिसमें उन्होंने क्षेत्र में सेवारत एक ग्राम विकास अधिकारी पर कार्य क्षेत्र में बिना किसी सूचना के लगातार अनुपस्थित रहने, संबंद्ध किए जाने के बावजूद ब्लाक मुख्यालय से अनुपस्थित रहने के आरोप लगाए थे। बताया कि उक्त ग्राम विकास अधिकारी को जनवरी, मार्च, जून, अगस्त, सितंबर, अक्तूबर 2025 और जनवरी, फरवरी व मार्च 2026 में पत्र भेज कार्यक्षेत्र से अनुपस्थित रहने का कारण पूछा गया। लेकिन उनके द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी के लगातार अनुपस्थित रहने पर क्षेत्र के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
 
बीडीओ ने कार्य व दायित्वों में घोर लापरवाही किए जाने और उच्च अधिकारियों के निर्देशों का अनुपालन नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए निलंबन की संस्तुति की थी। जिला विकास अधिकारी पौड़ी मनविंदर कौर ने बताया कि रिखणीखाल ब्लाक में सेवारत ग्राम विकास अधिकारी सुशील थपलियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर बीडीओ कार्यालय खिर्सू संबंद्ध किया गया है।बीडीओ पौड़ी को मामले की जांच सौंपी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: District Development Officer suspends Village Development Officer for absence from the workplace and attaches him to the Block Office; Uttarakhand News Pauri news Village Development Officer suspended for absence from duty उत्तराखण्ड न्यूज ड्यूटी से नदारत ग्राम विकास अधिकारी निलंबित पौड़ी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]

Read More