शीतलहर से बचाव को जिलाधिकारी ने अलाव जलाने एवं निःशुल्क कम्बल वितरण हेतु राज्य आपदा मोचन निधि से 5 लाख की रूपये की धनराशि की आवंटित  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद में शीतलहर के दौरान निराश्रित एवं असहाय/गृहविहिन व्यक्तियों को ठण्ड के प्रकोप से बचाने हेतु राज्य आपदा मोचन निधि से 5 लाख की रूपये की धनराशि आवंटित की है। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त उपजिलाधिकारियों के साथ ही समस्त तहसीलदारों को निर्देश दिये है कि निराश्रितों को सम्भावित शीतलहर के प्रकोप से बचाने हेतु अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करें। 

यह भी पढ़ें 👉  स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या 

उन्होंने कहा है कि अलाव जलाने का चयन ऐसे स्थानों पर किया जाये जहॉ अधिक से अधिक निर्धन एवं असहाय, जनता खुले आसमान में निवासन करने वाले धर्मशालायो, रेनबसेरा, मुसाफिरखाना, पड़ाव सराय, चौराहा, रेल एवं बस स्टेशन पर अलाव की व्यवस्था के साथ ही निःशुल्क कम्बल बाटने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाये। अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी ने बताया कि जनपद के समस्त 09 तहसीलों को 05 लाख रू0 की धनराशि व्यय किये जाने की अनुमति जिलाधिकारी द्वारा प्रदान की है। उन्होंने कहा तहसील नैनीताल को 80 हजार रूपये, हल्द्वानी को 90 हजार, रामनगर को 65 हजार, धारी को 32 हजार 500, खनस्यूॅ को 32 हजार 500, लालकुऑ को 50 हजार, कालाढूंगी में 50 हजार, कोश्याकुटौली को 50 हजार तथा तहसील बेतालघाट को 50 हजार रूपये की धनराशि की अनुमति प्रदान की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: District Magistrate Nainital nainital news The District Magistrate allocated an amount of Rs. 5 lakhs from the State Disaster Response Fund for lighting bonfires and distribution of free blankets for rescue from Sheetlahar Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात्रि भवाली-रामगढ़ मार्ग पर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार पति-पत्नी घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  भवाली। नैनीताल जिले के भवाली में शनिवार देर रात्रि भवाली-रामगढ़ मार्ग पर कुलेटी बैड के समीप एक कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार पति-पत्नी घायल हो गए।    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात को सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल […]

Read More
उत्तराखण्ड

बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहे 6 वर्षीय मासूम बच्चे की नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंसने से मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहा 6 वर्षीय मासूम बच्चा नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंस गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को पाइप तोड़कर बाहर निकाला गया, लेकिन तब […]

Read More
उत्तराखण्ड

जल निगम में गलत तरीके से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी पाने वाले अधिशासी अभियंता की सेवाएं समाप्त   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। जल निगम में गलत तरीके से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी पाने वाले अधिशासी अभियंता अशोक प्रजापति की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। साथ ही चयन समिति के सदस्यों को भी नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा गया है। जल निगम में 2014 में […]

Read More