जिलाधिकारी नैनीताल ने सर्किट हाउस काठगोदाम में उद्योग मित्र की बैठक में अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निदान करने के दिए निर्देश 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने आज सर्किट हाउस काठगोदाम में उद्योग मित्र की बैठक ली। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निदान करने के निर्देश दिए।
 
बैठक में मुख्य रूप से ओद्योगिक आस्थान क्षेत्रों में सडक,वैकल्पिक मार्ग, पानी,बिजली, विद्युत सबसस्टेशन निर्माण, जीएसटी रिफंड आदि की समस्यायें उद्यमियों द्वारा उठाई गई। जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर सकारात्मक कार्य करने के निर्देश दिये।
 
जिलाधिकारी ने कहा कि औद्योगिक ईकायों में कोई भी कार्य किया जाता है वह क्वालिटी इंड्रस्ट्री के मानकों के अनुसार हो। इसके लिए अधिकारी उद्यमियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें। कहा जिन योजनाओं पर आंगणन का प्रस्ताव बनाने है विभागीय समन्वय के साथ शीघ्र कार्य कराया जाय।
 
बैठक में जिला उद्योग केन्द्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के उपादान स्वीकृति हेतु कुल 41 प्रकरण कमेटी सामने रखे गए।जिनका समिति द्वारा संस्तुति हेतु प्रस्तुत किया गया। सूर्या गांव सातताल मोटर मार्ग निर्माण हेतु 26.96 लाख का स्वीकृति हेतु प्रस्ताव लोनिवि नैनीताल द्वारा शासन को प्रेषित किया गया था। आंगणन में आपत्ति के कारण पुनः प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया है। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोनिवि को उनके माध्यम से शासन स्तर पर पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिये। 
 
बैठक में अवगत कराया कि कोटाबाग विकास खण्ड में 33 केवीए के नये उपसंस्थान निर्माण हेतु भूमि का चयन कर लिया गया है। लेकिन राजस्व की भूमि पर अतिक्रमण है। जिस पर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण को ध्वस्त कर चाहरदीवारी निर्माण कराने के संबंधित विभाग को निर्देश दिये। इस दौरान उद्यमियों द्वारा विद्युत स्मार्ट मीटर लगने से उनके बिलों बृद्धि का मामला रखा जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को टैक्निकल टीम के साथ समन्वय कर उद्यमियों की विद्युत की समस्या का समाधान शीघ्र कराने के निर्देश दिये। बैठक में अवगत कराया गया कि भीमताल आणु नाले के दिशा परिवर्तन काफी समय से विद्युत पोल शिफटिंग नही होने के कारण लम्बित थी, जिस पर अधिशासी अभियंता सिचाई विभाग ने बताया कि विद्युत विभाग को पोल शिफटिंग हेतु धनराशि आवंटित की जा चुकी है शीघ्र ही कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा। 
 
बैठक में अध्यक्ष हिमालयन चैम्बर आरसी बिंजोला, सचिव मनोज ढांका, मलय तिवारी, दीपक कुमार अग्रवाल के साथ ही महाप्रबन्धम उद्योग पल्लवी गुप्ता, सिटी मजिस्टेट गोपाल सिंह चौहान के साथ ही विद्युत,सिचाई,सडक, जलसंस्थान आदि महकमे के अधिकारी उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: District Magistrate of Nainital held a meeting with industry representatives at the Circuit House in Kathgodam Haldwani news instructed officials to prioritize resolving the problems of entrepreneurs Meeting of the District Magistrate of Nainital with industry representatives The District Magistrate of Nainital instructed officials to prioritize resolving the problems of entrepreneurs during a meeting with industry representatives at the Circuit House in Kathgodam uttarakhand news अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निदान करने के दिए निर्देश उत्तराखण्ड न्यूज जिलाधिकारी नैनीताल ने सर्किट हाउस काठगोदाम में उद्योग मित्र के साथ करी बैठक जिलाधिकारी नैनीताल संग उद्योग मित्रों की बैठक हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More