जिलाधिकारी ने खंडहर हो चुके मेट्रोपोल होटल को 10 दिन के अंदर ध्वस्त कर समतलीकरण किए जाने के दिए आदेश 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। यहां पर्यटन सीजन के दौरान नैनीताल में लगने वाले जाम से पर्यटकों समेत स्थानीय लोगों को जल्द ही निजात मिलने जा रही है। शहर के मेट्रोपोल क्षेत्र में करीब 200 करोड़ की लागत से पांच सौ चार पहिया और 200 दोपहिया वाहनों के लिए कार पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी वंदना सिंह ने सोमवार को मेट्रोपोल क्षेत्र का निरीक्षण किया। 

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

इस दौरान जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को 10 दिन के भीतर खंडहर हो चुके मेट्रोपोल होटल को ध्वस्त कर समतलीकरण किए जाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कार पार्क के निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन ने 200 करोड़ रुपए की डीपीआर बनाकर शासन को भेजी है। डीपीआर के तहत निर्माण स्थान में कुमाउंनी म्यूरल, चारों तरफ सुंदर लाइट, नालों को जालियों से कवरिंग की जाएगी। इस क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के साथी इसे रिंग रोड बनाकर मैट्रोपोल और मन्नू महारानी के पीछे से घुमाते हुए चीना बाबा चौराहे में जोड़ दिया जाएगा। शासन से डीपीआर स्वीकृति मिलने के बाद कार पार्किंग निर्माण और सड़कों के चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा। जिससे नैनीताल में पर्यटन सीजन के दौरान लगने वाली जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

बताते चले की नैनीताल में शत्रु सम्पत्ति मैट्रोपोल होटल कंपाउंड से 134 अतिक्रमणकारियों को बीती 22 जुलाई को हटाया गया था। इस क्षेत्र को अब विकसित करने के लिए प्रशासन ने प्लान बनाया है। मेट्रोपोल क्षेत्र में निरीक्षण से पूर्व जिलाधिकारी ने शहर के रूसी बाई पास क्षेत्र में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में हो रहे भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: DM nainital Metropol hotel nainital news The District Magistrate ordered the demolition and leveling of the ruined Metropole Hotel within 10 days Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More