जनपद पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाते हुए 31 लोगों पर चलानी कार्यवाही कर वसूला तीन लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद में अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में व्यापक रुप से सत्यापन अभियान चलाते हुये संदिग्ध रुप से रह रहे अथवा आपराधिक प्रवृति के व्यक्तियों का भौतिक सत्यापन व बार-बार कहने पर भी सत्यापन न कराने वाले भवन स्वामियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही के आदेश के क्रम में मंगलवार (आज)  पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी नगर एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा व थानाध्यक्ष काठगोदाम द्वारा अलग-अलग टीमें गठित करते हुये पीएसी तथा थानों के पुलिस बल के साथ औचक सत्यापन अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  


इस दौरान थाना बनभूलपुरा क्षेत्र के मलिक का बगीचा, सफदर का बगीचा, पप्पू का बगीचा इन्द्रानगर व गाँधीनगर में संदिग्ध व्यक्तियों तथा किरायेदारो का सत्यापन किया गया। जिसमें किरायेदारों के सत्यापन ना कराये जाने की दशा में मौके पर 05 भवन स्वामियों से अन्तर्गत धारा 52(3)/83 पुलिस एक्ट में 5000-5000- कुल 25,000/- रु० जुर्माना अधिरोपित किया गया। इसके अतिरिक्त 26 भवन स्वामियों के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 52 (3)/83 पुलिस एक्ट में 10000-10000 रु० कुल 2,60000/- (दो लाख साठ हजार रुपये) की चालानी कार्यवाही करते हुये चालानी रिपोर्ट माननीय न्यायालय प्रेषित की जा रही है। अभियान के दौरान 98 संदिग्ध व्यक्तियों को जो कि उ०प्र० के जिला पीलीभीत, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, बहेड़ी एंव विहार राज्य के जिला बेतिया, पश्चिमी चम्पारण, पूर्वी चम्पारण के निवासरत थे सभी को थाने लाकर भौतिक सत्यापन करते हुये बिना सत्यापन निवास करने वाले उक्त किरायेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुये 16750 रु० अर्थदंड जमा करवाया गया। साथ ही सभी को हिदायत दी गयी कि यदि कोई बिना सत्यापन के थाना क्षेत्र के अन्तर्गत निवास करता है तो चालानी कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

इस दौरान एसएसपी नैनीताल ने जनपद वासियों से अपील है कि किरायेदारों/मजदूरों/घरेलू नौकरों का सत्यापन अवश्य करायें। जिससे आप स्वयं को सुरक्षित करने के साथ-साथ आस-पड़ोस एवं समाज को सुरक्षित रखने में सहयोग प्रदान कर सकते हैं। आप घर से भी ”उत्तराखण्ड पुलिस एप” के माध्यम से भी सत्यापन करा सकते हैं, इस ऐप को ओपन करते ही वैरिफिकेशन ऑप्शन मिलेगा, जिसमें मॉगे गये समस्त दस्तावेज अपलोड करने के उपरान्त आप सत्यापन करा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news The district police took action against 31 people and imposed a fine of Rs 3 lakh Uttrakhand news while conducting a verification campaign

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More