सुंदरकांड पाठ के आयोजन के साथ कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी के चुनावी कार्यालय का हुआ शुभारंभ  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

हल्द्वानी। यहां आज सुंदरकांड पाठ का आयोजन के साथ कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने तल्ली बमोरी स्थित सौभाग्यवती बैंकट हॉल में कांग्रेस का चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यालय शुभारंभ के दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गपाल, पूर्व विधायक संजीव आर्य, पूर्व ब्लाक प्रमुख भोला दत्त भट्ट, जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, संध्या डालाकोटी, किरन डालाकोटी, हरेंद्र बोरा, दीपक बलूटिया, पूर्व पालिका अध्यक्ष हेमंत बगड़वाल, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष केदार पलड़िया, बालम बिष्ट, जगमोहन चिलवाल, वरुण प्रताप भाकुनी, पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष संजय कीरोला, परमजीत सिंह ‘संटी’, हेमवंती नंदन दुर्गापाल, नीरज तिवारी, जगमोहन बगड़वाल, हरीश मेहता, एन बी गुड़वंत, सतीश नैनवाल, सुहेल अहमद, हरीश कुंजवाल, गिरीश मलकनी, कौशलेन्द्र भट्ट, अजय गुप्ता, बृजेश तिवारी ‘डब्बू’ सहित कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता पूर्ण जोश के साथ हल्द्वानी की इस हॉट सीट को प्राप्त करने को एक मंच पर एकजुट नजर आए। 

 
कार्यालय के शुभारम्भ के दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि हल्द्वानी के विकास के लिए पहली बार राज्य आंदोलन में अपनी प्रखर भूमिका निभाने वाले और सामान्य परिवार से जुड़े ललित जोशी को मेयर का उम्मीदवार बनाया गया है जिनको जनता और पार्टी के नेताओं का अपार समर्थन मिल रहा है। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि जनता को अब परिवर्तन करना चाहिए क्योंकि परिवर्तन करेंगे तो तभी हल्द्वानी शहर की तस्वीर बदली हुई दिखाई देगी। मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने कहा कि उनको जनता का पूर्ण समर्थन मिल रहा है क्योंकि जनता शहर की बदहाली से त्रस्त है और शहर का विकास चाहती है। जो सड़क कभी इंदिरा हृदयेश जी के कार्यकाल में चमचमाती थी आज वह सारी सड़कों को खोदकर पूरे शहर को बर्बाद कर दिया है इसका भी जवाब देने का समय आ गया है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Congress mayor candidate Lalit Joshi's electoral office inaugurated Congress mayor candidate Lalit Joshi's electoral office inaugurated with the organization of Sunderkand Path Congress Party News Haldwani news Municipal Corporation Elections Sunderkand Path organized uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कथित आपत्तिजनक बयान पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी की मांग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में एक कथित बयान को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। कांग्रेस से जुड़ी महिला नेता पर पंजाबी समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। बयान सामने आने के बाद भाजपा नेता कुंवर जपेंद्र सिंह ने मोर्चा खोलते हुए कांग्रेस की महिला […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 चुनाव से पहले हल्द्वानी में BJP का महामंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संभालेंगे कमान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हल्द्वानी, भाजपा के बड़े संगठनात्मक मंथन का केंद्र बनने जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 9 और 10 सितंबर को होने वाले […]

Read More
उत्तराखण्ड

शुद्धिकरण विवाद बना चुनावी मुद्दा, 7 सितंबर को सीएम आवास कूच करेगी कांग्रेस

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल पर शुद्धिकरण मामले को कांग्रेस ने अब आगामी चुनाव हेतु खास मुद्दा बनाते हुए सात सितंबर को सीएम आवास कूच करने की तैयारी कर रही है। इस रैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल […]

Read More