पहचान छुपा कर छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की शुरू

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में छात्रा के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है आरोपी युवक ने अपने को हिंदू बताकर 12वीं की छात्रा को झांसे में लेकर जबरन दुष्कर्म किया यही नहीं गर्भवती होने पर गर्भनिरोधक गोली खिलाकर गर्भपात भी करवा दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए है।

रुद्रपुर निवासी युवती ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उसने इस साल इंटर की परीक्षा पास की है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। उसकी मां मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रही है। बताया कि भूतबंगला निवासी फैजान पुत्र हबीब से उसकी मुलाकात हुई, इस दौरान उसने खुद को हिंदू बताते हुए अपना नाम निम्मर बताया। दो साल पहले उसकी मां काम पर गई हुई थी और भाई घर से बाहर गया हुआ था। इसी बीच फैजान उर्फ निम्मर घर में आया और उससे दुष्कर्म किया। साथ ही कहा कि इंटर पास करने के बाद वह उससे शादी कर लेगा। इसके बाद वह उसे अटरिया रोड स्थित होटल के साथ ही नैनीताल ले गया और वहां भी दुष्कर्म किया। आरोप लगाया कि उसने उसे गर्भपात की दवा खिलाकर दो बार गर्भापात भी कराया। पीड़िता के मुताबिक इंटर पास होने के बाद जब उसने विवाह करने के लिए कहा तो उसने इंकार कर दिया। धमकी दी कि वह उसे अगवा कर हत्या कर देगा। इसके साथ ही वह मानसिक रूप से भी प्रताड़ित कर रहा है। इसकी शिकायत पीड़िता ने फैजान उर्फ निम्मर के स्वजनों से की तो उन्होंने भी धमकी दी और उसका मोबाइल फोन छिनकर तोड़ दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। एसएसआइ कमाल खान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच महिला उप निरीक्षक नेहा राणा को सौंपी गई है। बताया कि आरोपित की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news rudrapur news The girl was raped by hiding her identity the police registered a case and started searching for the accused US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More