शासन ने दो आईएएस के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव, दीपेंद्र चौधरी को बनाया गया खेल एवं युवा कल्याण सचिव।

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। दीपेंद्र चौधरी उत्तराखंड के नए खेल एवं युवा कल्याण सचिव बनाए गए हैं। परिवहन महकमा फिलहाल रंजीत सिन्हा ही देखते रहेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस छोटे से फेरबदल में दीपेंद्र को खेल तथा युवा कल्याण महकमा देते हुए उनको कुछ दिनों पहले सौंपे गए परिवहन विभाग के सचिव का जिम्मा वाला आदेश निरस्त कर दिया। दीपेंद्र ने ये महकमा जॉइन ही नहीं किया था। दीपेंद्र नैनीताल-हरिद्वार-चंपावत समेत चार जिलों के जिलाधिकारी और कई अहम महकमों में रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित 

दीपेंद्र को मुख्यमंत्री के करीबी और विश्वासपात्र नौकरशाहों में शुमार किया जाता है। उनके पास उच्च शिक्षा का भी जिम्मा है। हैरानी इस पर भी जताई जा रही कि परिवहन महकमा फिर से रंजीत के पास ही है। रंजीत के पास राज्यपाल के सचिव के साथ ही तमाम अन्य महकमे पहले से हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का गृह जनपद में भव्य स्वागत, हल्द्वानी तक निकली वाहन रैली 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का रविवार को अपने गृह जनपद नैनीताल पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। मालधनचौड़ से हल्द्वानी तक कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं, नारों और पुष्पवर्षा के […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल : कैलाश जोशी अध्यक्ष तो मधुकर बनोला महामंत्री नियुक्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने महानगर हल्द्वानी की नई कार्यकारिणी का गठन करतेहुए कैलाश जोशी को महानगर अध्यक्ष और मधुकर बनोला को महानगर महामंत्री मनोनीत किया है। दोनों पदाधिकारियों का मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया। इस घोषणा के बाद व्यापारी वर्ग […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय : नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के हल्द्वानी स्थित मॉडल अध्ययन केंद्र (16000) में आज जुलाई 2026सत्र के नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षार्थियों को विश्वविद्यालय की मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली, शैक्षणिक व्यवस्थाओं, प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा प्रणाली तथा उपलब्ध […]

Read More