पति था काम में ब्यस्त और पत्नी अपने ही घर में पुलीस कर्मी के साथ हम बिस्तर हो मना रही थी रंगरलिया

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां पुलिस के सिपाही को पति ने अपनी पत्नी के साथ रंगरंलिया मनाते हुए पकड़ लिया। जिसके बाद पति ने सिर्फ हंगामा ही नहीं किया बल्कि घर के दरवाजे पर ताला लगाकर चौकी पहुंच गया, लेकिन महिला ने किसी परिचित से ताला तुड़वाकर सिपाही को घर से बाहर कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला एक अस्पताल में तैनात है जबकि पुलिस का सिपाही हल्द्वानी के एक थाने में तैनात है। पति ने चौकी में जमकर हंगामा काटा और पत्नी व सिपाही पर कार्रवाई की मांग की। 

यह भी पढ़ें 👉  न्यायालय के आदेश पर मुखानी पुलिस ने किया मादक पदार्थों का विनिष्टीकर 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल निवासी एक युवक शहर में फल का ठेला लगाता है। उसकी पत्नी शहर के एक प्रतिष्ठित अस्पताल में नौकरी करती है। उसका परिवार मेडिकल कॉलेज के पास रहता है। खबर बुधवार की है पति का कहना है कि ठेले पर उसके डिब्बे खत्म हो गये थे। ऐसे में वह घर पर डिब्बे लेने पहुंचा, बच्चे सुबह ही स्कूल जा चुके थे। जब वह घर पहुंचा तो घर के दरवाजे बंद थे। उसकी पत्नी घर के अंदर एक सिपाही के साथ आपत्तिजनक हरकत करती दिखी। जिसके बाद उसने जोर-जोर से दरवाजा खटखटाते हुए दरवाजा खोलने को कहा, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। पति का पारा हाई हुआ तो उसने पड़ोसी से ताला मांगा और दोनों को घर में बंद कर दिया। इसके बाद गुस्से में लाल हुआ पति पुलिस से शिकायत करने के लिए चैकी पहुंचा। चौकी से वह पुलिस को लेकर घर पहुंचा तो पत्नी व सिपाही घर के बाहर खड़े थे। इसके बाद सभी चौकी पहुंचे। इस दौरान पत्नी ने सिपाही के घर में होने की बात में हामी भरी। किसी परिचित से ताला तुड़वाकर बाहर आने की बात कही। महिला ने बताया कि सिपाही एक थाने में तैनात है। पहले वह रामपुर रोड एक चौकी में था, वहीं से उसकी पहचान हुई। उसकी शादी को शादी को 14 साल हो गए हैं, लेकिन उसका पति उस पर शक करता है। एसआइ ने दोनों को समझाया। नहीं माने तो तहरीर मांगी। देर शाम तक तहरीर नहीं मिली थी। फिलहाल मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news The husband was busy with work and the wife was having fun in bed with the policeman in her own home Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात्रि भवाली-रामगढ़ मार्ग पर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार पति-पत्नी घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  भवाली। नैनीताल जिले के भवाली में शनिवार देर रात्रि भवाली-रामगढ़ मार्ग पर कुलेटी बैड के समीप एक कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार पति-पत्नी घायल हो गए।    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात को सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल […]

Read More
उत्तराखण्ड

बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहे 6 वर्षीय मासूम बच्चे की नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंसने से मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहा 6 वर्षीय मासूम बच्चा नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंस गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को पाइप तोड़कर बाहर निकाला गया, लेकिन तब […]

Read More
उत्तराखण्ड

जल निगम में गलत तरीके से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी पाने वाले अधिशासी अभियंता की सेवाएं समाप्त   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। जल निगम में गलत तरीके से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी पाने वाले अधिशासी अभियंता अशोक प्रजापति की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। साथ ही चयन समिति के सदस्यों को भी नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा गया है। जल निगम में 2014 में […]

Read More