मामी से प्यार इस कदर बड़ा कि मामा को ही उतार दिया मौत के घाट 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

काशीपुर। उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में बीते रोज गांव के फ्रीजर से पानी लेने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्या में शामिल मुख्य आरोपी मृतक की पत्नी और भांजे को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी ने बताया कि कल 21 मई को बुद्ध सिंह पुत्र शिवचरन सिंह, निवासी ग्राम गोपीपुरा ने काशीपुर कोतवाली को तहरीर देकर बताया कि उसके भाई बृजमोहन जिसे 20 मई को उसके भान्जे सौरभ ने अपने साथ बैठकर शराब पिलाई उसके बाद बृजमोहन को पत्थर तथा डण्डों से सर कुचलकर एवं गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बुद्ध सिंह की तहरीर के आधार हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

हत्या के खुलासे के लिए एसपी काशीपुर चंद्रमोहन सिंह तथा सीओ काशीपुर के निकट निर्देशन में कोतवाल काशीपुर की अध्यक्षता में पुलिस टीमों का गठन किया गया। घटना की गम्भीरता को देखते घटनास्थल के आने–जाने वाले समस्त मार्गों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन किया गया। जिसके बाद नामजद अभियुक्त सौरभ पुत्र नरेश सिंह निवासी मौ. मुरादपुर, जिला हापुड़ हाल निवासी गौशाला, हेमपुर डिपो, काशीपुर जिला उधमसिंह नगर को मुखबिर की सूचना पर उसके घर गौशाला, हेमपुर डिपो की गली से पकड़ कर थाने लाया गया। पुलिस टीम द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर सौरभ ने बताया कि मृतक बृजमोहन मेरा सगा मामा था, जिसने मेरठ की लड़की प्रीत कौर, जिसका ननिहाल हमारे गांव में ही था, से प्रेम विवाह किया था। मामा बृजमोहन मामी प्रीत कौर उर्फ लाडो को शराब पीकर अक्सर मारपीट करता था। मार्च 2021 को मामी के घर गया था, मामी घर पर अकेली थी वह मेरे साथ अश्लील हरकतें करते हुये छेड़खानी करने लगी इसके पश्चात हम दोनों में अवैध सम्बन्ध बन गये। मौका देखकर हम दोनों मिलते रहते थे मई 2021 में मेरा फोन घर पर छूट गया जिसमें हम दोनों की रोमटिंक बातें मेरी मां व मेरी बहन ने सुन ली और ये बात मामा को बता दी। सौरभ ने बताया कि मामा ने मुझे बहुत डांट लगाई और मामी के साथ मारपीट की । इसके पश्चात भी हम दोनों चोरी छुपे मिलते रहते थे तो मेरी मामी कहती थी इससे मेरा पीछा छुड़वा दो । करीब एक डेढ़ सप्ताह पूर्व मैंने तथा मामी प्रीती कौर उर्फ लाडो ने मिलकर मामा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजना के अनुसार दिनांक 20 मई को मैंने मामा को फोन करके शराब पीने के लिये बुलाया। शराब पीने के बाद मामा काफी नशे में हो गया तो मैंने मौका पाकर पास में पड़े पत्थरों से मामा के सिर पर गम्भीर प्रहार करने के बाद अपना लोअर खोलकर उससे मामा की गला घोट कर हत्या कर दी तथा घटना में प्रयुक्त कपड़े नहर किनारे कूड़े के ढेर में छिपा कर रख दिया एवं पत्थरों को नहर में डाल दिया। इन सभी आला ए कत्ल को पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की निशादेही पर बरामद किया गया तथा अभियोग में धारा 201/120 बी आईपीसी की वृद्धि की गयी एवं अभियुक्ता प्रीती कौर को भी अन्तर्गत धारा 120 बी आईपीसी में गिरफ्तार किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राज्य में सोमवार रात से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित, कई सड़के बंद तो नदियों का जलस्तर भी बढ़ा 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आरटीओ कार्यालय गोलीकांड : अधिकारी की पिस्टल से चली थी गोली, FIR दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। आरटीओ कार्यालय में मंगलवार को गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। मामले में चौकी प्रभारी दीपा जोशी की ओर से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि गोली अधिकारी की […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो दिन से गौला में तलाश : आखिर उफनती नदी ने ही किनारे से लौटा दिया राम सिंह का शव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। दो दिन तक उम्मीद और बेचैनी के बीच गौला नदी के किनारे अपने परिजन की तलाश कर रहा परिवार बुधवार को उस वक्त टूट गया, जब उफनती गौला ने स्वयं ही 65 वर्षीय राम सिंह कौरंगा का शव किनारे से लौटा दिया। […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 सितंबर को भव्य रूप से मनाई जायेगी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस 10 सितंबर 2026 के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने हेतु मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सौरभ असवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।   बैठक में […]

Read More