रेट से ज्यादा पैसे लेने पर हत्या करने का मुख्य आरोपी भी आया पुलिस की गिरफ्त में  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। रुड़की कोतवाली पुलिस ने आकाश हत्याकांड के मुख्य आरोपी दिनेश को भी गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि अंडे के रेट ज्यादा लेने पर आकाश की हत्या की गई थी। पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

पूर्वी अंबर तालाब निवासी आकाश उर्फ शालू (35) की शताब्दी द्वार के पास दस जनवरी को हत्या हो गई थी। पुलिस ने अभिषेक पुत्र महक सिंह निवासी बिंदु खड़क को हत्या में प्रयुक्त बाल्टी के साथ गिरफ्तार कर लिया था। अभिषेक ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि दोस्त दिनेश का झगड़ा आकाश से हुआ था। इसकी सूचना पर वह साथी आर्यन उर्फ नलिन शर्मा पुत्र आदेश किशोर शर्मा निवासी गली नम्बर 2 काशीपुरी सुनहरा रोड के साथ मौके पर पहुंचा। पुलिस ने 17 जनवरी को आर्यन उर्फ नलिन को भी गिरफ्तार कर लिया था। हत्याकांड का मुख्य आरोपी दिनेश फरार चल रहा था। अब पुलिस ने दिनेश को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी दिनेश ने बताया कि आकाश से अंडे के रेट ज्यादा लेने को लेकर विवाद था। इसको लेकर वह आकाश से रंजिश रख रहा था। दस जनवरी को भी आकाश के साथ झगड़ा हो गया। इसके बाद उसने अपने दो साथियों आर्यन उर्फ नलिन और अभिषेक को मौके पर बुलाया था। इसके बाद तीनों ने मिलकर आकाश की पिटाई की थी। सिर और छाती पर बाल्टी से प्रहार करने पर आकाश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। इंस्पेक्टर आरके सकलानी ने बताया कि एसएसआई अभिनव शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने मुख्य आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर लिया है। अब सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news haridwar news The main accused of murder for taking more money than the rate was also caught by the police Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।   पुलिस ने बताया कि बीते […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: राज्यपाल से मिली कांग्रेस, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी।रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद कथित मंच शुद्धिकरण का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। देशभर में विरोध और संसद में मामला उठाए जाने के बाद सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव अभियान समिति के […]

Read More