कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार पुरुष की मौत जबकि महिला गंभीर घायल 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
देहरादून। देहरादून के देहरादून-कालसी के पास कार केदुर्घटनाग्रस्त होने से कार सवार की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल है।एसडीआरएफ ने महिला को रेस्क्यू करने के साथ ही पुरुष का शव बरामद कर पुलिस के हवाले कर दिया।
 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार (आज) 15 दिसम्बर को डीसीआर देहरादून के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कालसी से 10 किलोमीटर आगे एक कार (वाहन संख्या यूके 07 बीक्यू 8198) खाई में गिर गई है जिसमे रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना पर पोस्ट डाकपत्थर से एसडीआरएफ टीम एएसआई सुरेश तोमर के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। उक्त दुर्घटनाग्रस्त कार विकासनगर से कनवा की ओर जा रही थी जो कालसी से 10 किलोमीटर आगे अचानक अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क से लगभग 800 मीटर नीचे गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें एक महिला व एक पुरुष सवार थे। एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर कार में सवार महिला सुशीला देवी पत्नी माया सिंह पंवार निवासी ग्राम- कनवा तहसील कालसी देहरादून जो घायल अवस्था में स्वयं ही रोड हैड पर आ गई थी को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। मृतक माया सिंह पंवार निवासी ग्राम कनवा तहसील कालसी देहरादून की मौके पर ही मृत्यु हो जाने के चलते खाई से निकालकर आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Car falls into deep ditch dehradun news Man riding car dies The man in the car died while the woman seriously injured after the car fell into a deep ditch uttarakhand news woman seriously injured

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More