उपद्रवियों ने शराब की दुकान में घुसकर रंगदारी मांगने के साथ दुकानदार का फोड़ा सिर 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां कालाढूंगी रोड पर कुछ उपद्रवियों ने शराब की दुकान में घुसकर दबंगई दिखाते हुए रंगदारी मांगने के साथ ही दुकानदार के सिर पर बोतल मारकर सिर फोड़ दिया। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के कालाढूंगी रोड में शराब की एक दुकान में शुक्रवार रात कुछ लोग घुस गए। इन लोगों ने दुकान में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बीते रोज आधे घंटे के भीतर इन लोगों ने दो बार जबरन शराब की दुकान में घुसकर दादागिरी दिखाई। हमलावरों ने दुकान में घुसकर पहले तो दुकान स्वामी के भाई को जमकर पीटा और फिर एक हमलावर ने पीछे से उसके सिर पर शराब की बोतल दे मारी। मारपीट के बाद जब हमलावर भाग रहे थे तो दुकान के सेल्समैनों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। दुकान स्वामी का आरोप है कि दुकान में घुसे युवक वहां बैठे उनके भाई से 50 हजार रूपये की रंगदारी मांग रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही जांच शुरू कर दी है। दुकान स्वामी के घायल भाई के सिर पर आठ से दस टांके आए हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news The miscreants entered the liquor shop and asked for extortion the shopkeeper's head boiled Uttrakhand news Wine shope

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More