खेल स्टेडियमो का नाम परिवर्तन भाजपा सरकार की संकीर्ण राजनीति का प्रतीक – यशपाल आर्य

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
 
हल्द्वानी। उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि राजीव गांधी इंटरनेशनल एवं इंदिरा गांधी इंटरनेशनल समेत विभिन्न खेल स्टेडियम का नाम परिवर्तन संकीर्ण राजनीति का प्रतीक है। नामों को बदलने की प्रवृति गवरनेन्स नहीं बल्कि द्वेष व भेदभाव के आधार पर अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने की अति चिन्तनीय संकीर्ण राजनीति है।
 
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बीजेपी सरकार का जनता की समस्या से कोई सरोकार नहीं है और आज सिर्फ नाम बदलने को ही प्रदेश का विकास समझ लिया है। भाजपा सरकार को समझना चाहिए नाम बदलने से काम नहीं बदलता। नाम बदलने से विकास की धारा बदल जायेगी? सत्य ये है की नाम बदलो, ध्यान भटकाओ, असली मुद्दों से भाग जाओ! भाजपा सरकार को नाम और काम का अंतर सीखना चाहिए। तीन वर्ष का कार्यकाल बीत चुका है, विकास का काम कब शुरू होगा। जमीन पर कोई ठोस काम नहीं दिखा सकते, केवल भ्रम और प्रचार करते हैं। भाजपा प्रदेश के हालात बदलने वाली सरकार नहीं बल्कि नाम बदलने वाली सरकार चला रही है क्योंकि भाजपा के लिए ये नया नहीं है देश की यूपीए सरकार के समय की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं जिसमे प्रधानमंत्री जन धन योजना यूपीए की मूल बचत बैंक जमा खाता थी। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम थी। दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, राजीव ग्रामीण विद्युतीकरण योजना थी। कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन, जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीनीकरण मिशन थी। यहां तक कि मोदी जी का प्रमुख कार्यक्रम “मेक इन इंडिया” भी नए नाम के तहत राष्ट्रीय विनिर्माण नीति (एनएमपी) था। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि डिजिटल इंडिया पहले की राष्ट्रीय ई-गवर्नेस योजना थी, स्किल इंडिया, राष्ट्रीय कौशल विकास कार्यक्रम थी। मिशन इंद्रधनुष, सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम था और पहले एलपीजी के लिए प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण था। भाजपा के पास विभिन्न मुद्दों पर जनता को गुमराह करने के सिवा उन्हें देने के लिए कुछ नहीं है। आर्य ने कहा कि सवाल ये है की नाम बदलने से क्या बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा? महंगाई कम हो जाएगी ? सड़क, बिजली, शिक्षा, पेयजल, सिंचाई और स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हो जाएगी।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: BJP government congress news Haldwani news Renaming of sports stadiums Renaming of sports stadiums is a symbol of narrow politics of BJP government - Yashpal Arya symbol of narrow politics uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कांग्रेस न्यूज खेल स्टेडियमो का नाम परिवर्तन भाजपा सरकार संकीर्ण राजनीति का प्रतीक हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More