वन विभाग की गश्ती टीम ने किया शिकारी को गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

खटीमा। वन रेंज खटीमा में वन विभाग की गश्ती टीम ने एक शिकारी को गिरफ्तार किया है। वन विभाग के अनुसार शिकारी के पास से अवैध बंदूक व दो कारतूस बरामद किये गये हैं। पकड़े गए शिकारी के खिलाफ वन विभाग ने वन संरक्षण अधिनियम व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

सीमांत खटीमा वन रेंज कर्मियों को गश्त के दौरान अवैध बंदूक के साथ एक शिकारी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। खटीमा उप वन प्रभाग के एसडीओ शिवराज चंद्र के निर्देशन में खटीमा वन विभाग की टीम उत्तरी बनबसा कक्ष संख्या 5 में गश्त कर रही थी, इसी दौरान टीम ने एक शिकारी को गिरफ्तार किया। शिकारी के पास से अवैध बंदूक व दो कारतूस बरामद किये गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उप प्रधान संगठन ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, अधिकार सुनिश्चित करने की उठाई मांग

वन विभाग के अधिकारियों ने शिकारी से गहनता से पूछताछ की। शिकारी के खिलाफ खटीमा वन रेंज में वन संरक्षण अधिनियम व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही सर्द मौसम में शिकारियों की गतिविधियों को देखते हुए एसडीओ शिवराज चंद ने वन कर्मियों को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More