हल्द्वानी। यहां राजपुरा में रहने वाले शाहिद ने नाम बदलकर नौवीं की छात्रा का लम्बे समय से कर रहा था शारीरिक शोषण। शनिवार को जब वह छात्रा को बाइक पर घुमाने जा रहा था तो हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद हीरानगर चौकी लेकर पहुंचे। हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में एक युवक ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बहन कक्षा नौ की छात्रा है। राजपुरा में रहनेवाला शाहिद कुसुमखेड़ा में बढ़ई का काम करता है। क्षेत्र में काम करने के दौरान आरोपित शाहिद ने नाम बदलकर बहन को अपने झांसे में लिया और तीन साल तक दोस्ती गांठकर उसका शारीरिक शोषण किया। इस बात की जानकारी बहन ने शनिवार को उसे दी। इससे पहले शनिवार को आरोपित नाबालिग के साथ बाइक पर कुसुमखेड़ा की ओर जा रहा था। उसे रास्ते में हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे हीरानगर चौकी में लेकर पहुंचे। जहां हंगामा बढ़ने पर कोतवाल राजेश कुमार यादव भी मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि छात्रा का शारीरिक शोषण करने के आरोप में शाहिद के विरुद्ध दुष्कर्म की धारा में प्राथमिकी कर ली है। मामले की जांच महिला दारोगा को सौंपी है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में ठगी की रकम में से करीब 14 लाख […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता पौड़ी। यहां श्रीनगर मोटर मार्ग पर बैंग्वाड़ी गांव के समीप पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बैंग्वाड़ी गांव के पास […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]