तमंचे से फायर करने के आरोपियों को पुलिस ने तमंचे मय कारतूस व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। यहां विगत दिवस क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने दो अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस एवं मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत दिनांक 27/28 जुलाई को कोतवाली रामनगर में पंजीकृत एफआईआर नं0 343/2023 धारा 307/504/506 भादवि में अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट द्वाराआवश्यक दिशानिर्देश पर क्षेत्राधिकारी रामनगर बलजीत भाकुनी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु हेतु क्षेत्र में प्रभावी चेकिंग अभियान चलाते हुए घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन व पतारसी सुरागरसी की जिसके फलस्वरूप 29 जुलाई को अभियुक्त रोहित पाण्डे पुत्र मदन मोहन पाण्डे निवासी लूटाबड़ रामनगर जनपद नैनीताल उम्र 24 वर्ष को एक नाजायज तमंचा 32 बोर मय एक खोखा कारतूस के साथ आमडंडा रामनगर से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त रोहित पाण्डे  की निशानदेही पर अभियुक्त दीपक मेहरा को भी घटना मे प्रयुक्त मोटर साइकिल के साथ पंपापुरी तिराहे से गिरफ्तार करने के साथ ही मुकदमा उपरोक्त मे धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 212 भादवि की बढोत्तरी की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  जहां संकल्प है, वहां कुछ भी असंभव नहीं - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

इस दौरान पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी, वरिष्ठ उप निरीक्षक श्री अनीश अहमद, उप निरीक्षक तारा सिंह राणा, हेड कॉन्स्टेबल हेमन्त सिंह एवं कांस्टेबल विजेंद्र सिंह सम्मिलित रहें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news ramnagar news The police arrested the accused of firing from the pistol along with the cartridges and the motorcycle used in the incident Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More
उत्तराखण्ड

25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पूजनीय माताजी, स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश के विकास कार्यों एवं जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज अपनी विधायक निधि से स्वीकृत श्री लटूरिया महाराज आश्रम के मंदिर परिसर में ₹25लाख की लागत से […]

Read More