पुलिस ने बच्ची से दरिंदगी व हत्या के प्रयास के आरोपी सात बच्चों के पिता को राजपुरा से गिरफ्तार कर भेजा जेल

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। यहां हल्द्वानी के राजपुरा गौला गेट के समीप जंगल में ले जाकर बच्ची से दरिंदगी व हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी सात बच्चों के पिता को राजपुरा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बच्ची ने करीब 150 फोटो देखने के बाद आरोपी की पहचान की।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला 8 अगस्त का है जब पुलिस को सूचना मिली कि राजपुरा में गौला नदी से सटे जंगली इलाके में एक बच्ची चोटिल है। पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची, मामला संदिग्ध लगने पर जांच शुरू की। पता चला कि राजपुरा क्षेत्र की 12 वर्षीय नाबालिग अपने पिता को दोपहर में खाना देने गौला नदी की ओर गई थी। इसी बीच क्षेत्र में रहने वाला 47 वर्षीय संदिग्ध आरोपी ने बच्ची को बताया था कि उसके पिता गौला नदी में मछली पकड़ रहे हैं, वह उसे मिलवा देगा। बहाने से वह बच्ची को लेकर जंगल में पहुंच गया। इसके बाद दुष्कर्म का प्रयास भी किया। नशे में धुत आरोपी ने असफल होने पर पत्थर से बच्ची के चेहरे पर वार कर दिए। इसके बाद उसका पायजामा फाड़ा और गला घोंट दिया। बेहोश होने पर वह बच्ची को मरा समझकर भाग गया था। डेढ़ घंटे बाद होश आने पर वह दर्द से कराहने लगी तो बकरी चरा रहे बुजुर्ग दंपती ने युवाओं को बुला लिया और बुजुर्ग दंपती की सूचना पर बच्ची को अस्पताल लाया गया। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि घटना के बाद आरोपी पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। क्षेत्र में सीसीटीवी नहीं होने पर मैनुअली काम करना पड़ा। 150 से अधिक लोगों की फोटो खींचकर बच्ची से पहचान कराई गई। आरोपी मजदूरी करता है। वारदात से पहले उसने एक व्यक्ति से 20 रुपये लिए और कच्ची शराब पी। इसके बाद बच्ची का पीछा कर उसे बहाने से अपने साथ ले गया था। अस्पताल में भर्ती बच्ची ने आरोपी की पहचान की। बच्ची की हालत में सुधार होने पर उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। साथ ही घटना से सम्बंधित जांच में जुटी पूरी टीम को पांच हजार रुपये इनाम दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news The police arrested the father of seven children accused of rape and attempt to murder the girl from Rajpura and sent to jail Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More