शोभा यात्रा पर पथराव व आगजनी के आरोपियों के घर अब बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस, समय रहते थाने नहीं पहुंचे तो गिरा दिए जायेंगे घर  

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता


हरिद्वार। हरिद्वार जिले के डाडा जलालपुर गांव में शनिवार की रात को हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर निकाली गई शोभा यात्रा पर पथराव व आगजनी के मामले में अब पुलिस कार्रवाई करने को तैयार है। भगवानपुर पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की तर्ज पर बुलडोजर लेकर गांव में पहुंची है। आरोपितों की तलाश में गांव में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि शाम तक आरोपित थाने नहीं पहुंचे तो उनके घरों को गिरा दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में लगातार हो रही भारी बारिश से भूस्खलन और सड़के बाधित, चारधाम यात्रा पर लगी अस्थायी रोक 

प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाना क्षेत्र के डाडा जलालपुर गांव में शनिवार को रात के समय हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर शोभा यात्रा का आयोजन किया गया था। इस दौरान समुदाय विशेष के व्यक्तियों ने शोभा यात्रा पर पथराव कर दिया था। कई वाहनों में आग लगा दी थी। जिसके चलते जमकर बवाल हुआ, यहां तक कि चौकी इंचार्ज तक घायल हो गए। इसके बाद डीएम और एसएसपी पूरे जिले का पुलिस बल लेकर गांव में पहुंचे। रविवार तड़के 3:00 बजे तक तमाम अधिकारी गांव में ही जमा रहे। किसी तरह से मामले को शांत कराया गया। हालांकि अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। कुछ परिवार डरे सहमे घरों के अंदर हैं। हिंदू संगठनों की ओर से पुलिस को चेतावनी दी गई है कि यदि शाम तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो थाने पर धरना और हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में आज भी राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश, गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका 

संभावित स्थानों पर लगातार दबिश के साथ ही भगवानपुर पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी करने के लिए गांव में बुलडोजर लेकर पहुंच गई है। भगवानपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि गांव में आरोपित नहीं मिले हैं, इसलिए चेतावनी दी गई है कि यदि वह शाम तक थाने नहीं पहुंचे तो उनके घरों को गिरा दिया जाएगा। साथ ही आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बागजाला समेत अन्य वनभूमि निवासियों को भूमिधरी के अधिकार संबंधी प्रस्ताव में शामिल करने की मांग को 25 जुलाई को बुधपार्क में होगा धरना-प्रदर्शन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल 22 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  सितारगंज। यहां एक अज्ञात वाहन की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुए 22 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज के लौका गांव निवासी अनुज कंबोज (22) पुत्र जगतार सिंह […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्यार, गोली और मौत: दो जिंदगियां खत्म, इलाके में सनसनी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां विकासनगर कोतवाली क्षेत्र स्थित कल्याणपुर में बुधवार (आज) एक युवक ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद तमंचे से खुद को भी गोली मार ली।   पुलिस के अनुसार, चकराता निवासी कमलेश कल्याणपुर पहुंचा, जहां त्यूणी निवासी संगीता अपने दो बच्चों के साथ किराए […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर शाम पानी के टैंक की शटरिंग खोलने के दौरान मां और दो बेटों की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में मंगलवार देर शाम पानी के टैंक की शटरिंग खोलने के दौरान मां और दो बेटों की मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार, गौलापार के मानपुर गांव निवासी परिवार ने घर के पास पानी का टैंक बनवाया था। मंगलवार शाम करीब सात […]

Read More