शेरवुड कॉलेज के प्रिंसिपल, वार्डन व एक अन्य कर्मचारियों को दो साल की सजा के साथ ही 50-50 हजार रुपये का अर्थदण्ड 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। शेरवुड के प्रिंसिपल अमनदीप संधू, वार्डन रवि कुमार समेत एक अन्य कर्मचारियों को नैनीताल जिला न्यायालय से बड़ा झटका लगा है। जिला न्यायालय ने 2014 में स्कूल के छात्र की मौत के मामले पर स्कूल के प्रिंसिपल समेत दो अन्य लोगों को दो-दो साल की सजा सुनाई है साथ ही सभी पर 50- 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।

बताते चलें कि 2014 में मूल रूप से नेपाल निवासी छात्र शांत प्रजापति की स्कूल में तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन के द्वारा छात्र का कॉलेज इनफॉर्मरी में उपचार किया। स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद छात्र को उपचार के लिए हल्द्वानी बॉम्बे अस्पताल भेजा। जहां से डॉक्टरों ने छात्र की गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस दौरान रास्ते में ही छात्र की मौत हो गई। जिसके बाद छात्र के परिजनों के द्वारा बेटे के इलाज में लापरवाही व मौत के मामले पर नैनीताल के तल्लीताल थाने में 302 ए के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें 👉  “संस्कृत दिवस पर गूंजा देववाणी का गौरव, सनातन संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प”

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस जांच व नैनीताल एडीएम के द्वारा मामले की जांच की गई जिसमें स्कूल के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू, वार्डन रवि कुमार, पायल पॉल को दोषी पाया गया। जिस रिपोर्ट के आधार पर नैनीताल जिला न्यायालय की सेशन कोर्ट के द्वारा स्कूल के प्रधानाचार्य, वार्डन समेत सिस्टर को दोषी मानते हुए दो-दो साल की सजा सुनाई है। साथ ही सभी आरोपियों पर 50–50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। मामले में सुनवाई के बाद प्रिंसिपल समेत अन्य के द्वारा अपनी रिहाई को लेकर अंतरिम जमानत याचिका दायर की जिस पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने प्रिंसिपल, स्कूल वार्डन समेत हॉस्टल सिस्टर को एक माह के लिए अग्रिम जमानत पर रिहा कर दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

“संस्कृत दिवस पर गूंजा देववाणी का गौरव, सनातन संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प”

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    ‘खबर सच है’ के लिए संवाददाता संदीप बिष्ट    हल्द्वानी। संस्कृत सप्ताह के द्वितीय दिवस के अवसर पर श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में संस्कृत दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सनातन संस्कृति की परंपराओं और संस्कृत श्लोकों के साथ मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के स्वागत से […]

Read More
उत्तराखण्ड

सनसनीखेज वारदात : सगी दो बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, जीजा गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रुड़की। हरिद्वार के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात बहनों के बर्ताव से नाखुश एक युवक ने अपनी दो शादीशुदा बहनों और जीजा को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जीजा गंभीर रूप से घायल […]

Read More
उत्तराखण्ड

शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।   पुलिस ने बताया कि बीते […]

Read More