सगे भाई ने ही चुराई घर के आंगन में खड़ी बोलेरो, पुलिस ने वाहन सहित आरोपी को किया दिल्ली से गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। बिंदुखत्ता के खैरानी क्षेत्र में घर के आंगन से चोरी गई बोलेरो कार कोतवाली पुलिस ने दिल्ली से बरामद करने में सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कार बरामद करने वाली पुलिस टीम को 25सौ रुपए इनाम देने की घोषणा की है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय कोतवाली में 2 दिन पूर्व मदन राम पुत्र स्वo पर राम निवासी विकासपुरी खैरानी बिन्दुखत्ता ने तहरीर देते हुए कहा कि उसकी बोलेरो कार संख्या यूके04टीए-5909 सुबह तड़के घर के आंगन से चोरी चली गई है। गाड़ी मालिक के अनुसार अज्ञात चोर उनके घर के भीतर फ्रिज से चाबी निकालकर और उसके कपड़े पहन कर कार चोरी कर ले गया। कोतवाली पुलिस ने मामले को धारा 379 आईपीसी के तहत पंजीकृत कर मामले की तफ्तीश वरिष्ठ उपनिरीक्षक बलवन्त कम्बोज के सुपुर्द की जिसके बाद कई टीमें बनाकर गाड़ी की खोजबीन शुरू की गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी अविनाश चौधरी और कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा ने क्षेत्र के तमाम सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस को पता चला कि उक्त बोलेरो गाड़ी दिल्ली रूट की ओर को जा रही है। पुलिस ने दिल्ली रूट के टोल नाकों के सीसीटीवी फुटेज चेक करते हुए आगे को बढ़ने का काम जारी रखा। इस दौरान गाजियाबाद में गाड़ी होने की पुलिस को पुख्ता जानकारी भी मिल गयी। जिसके बाद पुलिस टीम रामपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद से होते हुए दादरी (गौतमबुद्ध नगर) पहुंची जहां मुखबिर ने बताया कि गाडी बीआईटीटी तिराहा दादरी से पहले 200 मीटर पर खड़ी है। जैसे ही पुलिस टीम उक्त स्थान पर पहुंची तो चोरी गई बोलेरो दिख गई। गाड़ी की चालक सीट पर बैठा युवक पुलिस को देखकर गाड़ी सहित भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उक्त वाहन को रोककर चालक को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम वीरेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय पर राम निवासी खैरानी बिंदुखत्ता बताया। जबकि आरोपी ने गाड़ी ले जाने के बाद गाजियाबाद में अपना दूसरा ही नाम बताया था। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी लालकुआं अभिनय चौधरी ने बताया कि गाड़ी चुराने वाला और कोई नहीं गाड़ी मालिक का छोटा भाई निकला। उन्होंने बताया कि आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति का युवक है तथा इससे पूर्व भी लालकुआं कोतवाली से चोरी के एक मामले में जेल जा चुका है। उन्होंने कहा कि संभवत उधम सिंह नगर जनपद में भी आरोपी के खिलाफ कुछ मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आ रही है। आरोपी का अपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने चोरी गई बोलेरो कार पकड़ने को गई टीम को 25सौ रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: lalkuan news nainital news the police arrested the accused along with the vehicle The real brother stole the Bolero standing in the courtyard of the house Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More