पुलिस मुठभेड़ में पैर पर गोली लगने से घायल हुआ ईनामी बदमाश, पुलिस ने उपचार हेतु पहुंचाया सरकारी अस्पताल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। यहां देर शाम भगवानपुर क्षेत्र में रूटीन चैकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार एक बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर भागने के दौरान पुलिस द्वारा जबाबी कार्यवाही में पैर पर गोली लगने से घायल हुआ ईनामी बदमाश। जिसे उपचार हेतु सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देर शाम जनपद के थाना भगवानपुर क्षेत्र में रूटीन चैकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार एक बदमाश द्वारा अचानक पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर पकड़े जाने के डर से गन्ने के खेत में छिपने तथा पुलिस की घेरेबंदी में पुलिस कर्मियों पर फायर झोंकने के फलस्वरुप पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश शहजाद पुत्र शेरु निवासी भंगेड़ी, रुड़की के दाहिने पैर में गोली लगी जिसको तत्काल रुड़की सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसके इलाज में लगे डॉक्टर के अनुसार “फिलहाल खतरे की कोई बात नहीं है” कहा। एसएसपी द्वारा अस्पताल जाकर घायल बदमाश का हाल-चाल जाना एवं एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह से घटना की पूरी जानकारी लेते हुए अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

उक्त बदमाश शहजाद 2 वर्ष पूर्व सन् 2021 में जनपद के थाना पथरी क्षेत्रांतर्गत डाली गई डकैती में वांछित था। जिसपर पुलिस से बचकर लगातार अपने ठिकाने बदलते हुए फरार रहने पर ₹ 25000 का इनाम भी घोषित था। तभी से बदमाश शहजाद पुलिस से आंख मिचौली का खेल, खेल रहा था। शहजाद पर उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश में डकैती समेत अन्य गंभीर धाराओं में लगभग आधा दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। एसएसपी हरिद्वार का चार्ज संभालने के साथ पहले दिन से ही एसएसपी परमेन्द्र डोबाल लगातार जनपद पुलिसकर्मियों की बैठके एवं अन्य प्रोफेशनल जानकारियों के साथ हरिद्वार पुलिस की कार्यप्रणाली में पैनापन लाने का प्रयास कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news the police took him to the government hospital for treatment The rewarded criminal got injured after being shot in the leg in a police encounter Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More