स्कूल प्रबंधन ने दिया परिसर में स्थापित दुकानदारों को दुकान खाली करने का नोटिस  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। रामपुर रोड में एच एन स्कूल प्रबंधन ने स्कूल परिसर में बने 41 दुकानदारों को एक हफ्ते के अंदर दुकान खाली करने का नोटिस दिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार एच एन स्कूल परिसर में 41 व्यवसायिक दुकानें जो विद्यालय प्रबंधन ने किराये में दी थी। मगर पिछले 15 वर्षो से इन दुकानों पर स्थापित दुकानदार न ही किराया दे रहे है और ना ही दुकानें खाली कर रहे है। स्थानीय लोगो के अनुसार स्कूल परिसर में स्थापित इन दुकानों में अवैध शराब, स्मैक और जुआ का कार्य भी रात और दिन चलता रहता था। जिस कारण स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे भी नशे की गर्त में जाने लगे। परिणाम स्वरूप अभिभावकों ने इस स्कूल में अपने बच्चों का एडमिशन कराना भी बंद कर दिया। जिससे स्कूल की साख के साथ ही वित्तीय स्थिति भी बत्तर होने लगी। क्योंकि  स्कूल प्रबंधन के पास मैंटिनेंस के लिए इन दुकानों से प्राप्त किराये के अतिरिक्त अन्य कोई आय के संसाधन नही होने के चलते, समय समय पर समाज के सुधीजन और पूर्व में पढ़े छात्रों द्वारा से प्राप्त चंदे से ही स्कूल की रंगाई पुताई कराई जाने के साथ अन्य खर्चो का निस्तारण किया जाता है। लिहाजा स्कूल परिसर में बनी इन 41 दुकानदारों को एक हफ्ते के अंदर दुकान खाली करने का नोटिस जारी किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More