झाले में सोये चौकीदार को बनाया बाघ ने अपना निवाला, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम को 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के गूलरभोज के पास पीपलपड़ाव वन रेंज में शनिवार रात बिस्तर पर सोये चौकीदार को बाघ उठा ले गया। बाघ चौकीदार को घसीटता हुआ करीब 50 मीटर दूर तक ले गया, जहां रविवार को क्षत-विक्षत हालत में शव मिला। पुलिस ने
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
गूलरभोज स्थित कोपा कृपाली निवासी 65 वर्षीय बलवीर सिंह पीपल पड़ाव रेंज में भाखड़ा नदी के पास एक खत्ते में रहकर यासीन के मवेशियों की रात्रि चौकीदारी का काम करता था। रविवार दोपहर बलवीर का पुत्र सोनू घर से उनके लिए खाना ले गया। खत्ते के झाले में पहुंचने पर खून से लथपथ बिस्तर देख उसके होश उड़ गए।इसकी सूचना उसने परिजनों को दी। काफी खोजने के बाद बलवीर का शव क्षत-विक्षत हालत में झाले से करीब 50 मीटर दूर मिला।बाघ ने उनका चेहरा और शरीर का काफी हिस्सा खा लिया था।सूचना पर डीएफओ यूसी तिवारी, रेंजर रूप नारायण गौतम व गूलर भोज चौकी प्रभारी विजेंदर कुमार मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रेंजर गौतम ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चौकीदार पर बाघ ने हमला किया है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामला : 15 लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को कोतवाली पहुंची कांग्रेस 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: rudrapur news the police sent the body for post-mortem The tiger made a meal of the watchman sleeping in the pond The tiger made the watchman a bite of the watchman the tiger took him away The watchman sleeping in the pond udham singh nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आरटीओ कार्यालय गोलीकांड : अधिकारी की पिस्टल से चली थी गोली, FIR दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। आरटीओ कार्यालय में मंगलवार को गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। मामले में चौकी प्रभारी दीपा जोशी की ओर से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि गोली अधिकारी की […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो दिन से गौला में तलाश : आखिर उफनती नदी ने ही किनारे से लौटा दिया राम सिंह का शव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। दो दिन तक उम्मीद और बेचैनी के बीच गौला नदी के किनारे अपने परिजन की तलाश कर रहा परिवार बुधवार को उस वक्त टूट गया, जब उफनती गौला ने स्वयं ही 65 वर्षीय राम सिंह कौरंगा का शव किनारे से लौटा दिया। […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 सितंबर को भव्य रूप से मनाई जायेगी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस 10 सितंबर 2026 के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने हेतु मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सौरभ असवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।   बैठक में […]

Read More