यूपी के पयर्टकों को रौब दिखाना पड़ा महंगा, पुलिस ने की चालानी कार्यवाही  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल शहर के मल्लीताल रिक्शा स्टैंड के पास यूपी के पयर्टकों के वाहन में काली फ्रेम और नम्बर प्लेट पर पुलिस लिखवाना भारी पड़ा जिसके बाद मल्लीताल चौकी में मौजूद पुलिस ने यूपी के पर्यटकों पर चालानी कार्रवाई कर दी। 

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को मल्लीताल चौकी के पास यूपी के पर्यटक अपनी कार संख्या यूपी 70 ईवी 9555 से नैनीताल घूमने आए थे। इस बीच मल्लीताल चौकी के पास चैकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों ने पर्यटकों के वाहन को रोका तो पर्यटक खुद को पुलिस वाला बताकर रौब झाड़ने लगे और पुलिस से बहस करने लगे। इस बीच उनकी नम्बर प्लेट पर पुलिस लिखा हुआ था जो किसी भी नम्बर प्लेट पर लिखा नहीं जाता वही पुलिस ने लगी काली फ्रेम को हटाने को कहा तो पर्यटक पुलिस से भिड़ गए। इस बीच पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए यूपी के पर्यटकों की गाड़ी से काली फ्रेम को हटाया वहीं वाहन में लगे नम्बर प्लेट में लगे पुलिस के टैग को लगाने पर 1000 रुपये की चालानी कार्रवाई कर सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news the police took tactful action The tourists of UP had to show their pride Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More