महिला यात्री से छेड़छाड़ पर परिवहन निगम ने चालक को सस्पेंड करते हुए परिचालक की सेवाएं की समाप्त  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। महिला यात्री से छेड़छाड़ के मामले में परिवहन निगम ने बड़ा एक्शन लेते हुए चालक को सस्पेंड करने के साथ ही परिचालक की सेवाएं समाप्त करने के आदेश जारी किए है। परिवहन निगम ने साफ कर दिया परिवहन निगम की छवि को धूमिल करने वालो पर किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  छोटा हाथी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

बताते चलें कि तीन दिन पूर्व काठगोदाम डिपो की बस संख्या यूके 07 पीए-2950 हिसार से 40 यात्रियों को लेकर हल्द्वानी आ रही थी। इस बीच चालक ने बस परिचालक के सुपुर्द कर दी और स्वयं एक महिला यात्री के बगल में आकर बैठ गया और महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जिसको देख कर बस के यात्रियों ने चालक की जमकर धुनाई कर दी और शुक्रवार की सुबह बस के हल्द्वानी पहुंचने पर महिला ने कोतवाली मे शिकायत दर्ज कराई। घटना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बस व चालक को हिरासत में ले लिया लेकिन तीन चार घंटे कोतवाली में चले हंगामे के बाद चालक द्वारा माफी मांगने के बाद मामला शांत हो गया। लेकिन सूचना पर पहुंचे परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक सुरेश चौहान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष श्रेणी वाले परिचालक तरनजीत सिंह की सेवाएं समाप्त करते हुए चालक कुलदीप सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश जारी किए है। उन्होंने साफ कहा की निगम की छवि को घूमिल करने वालो को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी पर नितिन नवीन की अमर्यादित टिप्पणी से आक्रोशित कांग्रेसियों ने किया भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला दहन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news The transport corporation suspended the driver and terminated the operator's services for molesting a female passenger Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

छोटा हाथी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। मोतीनगर क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गलत दिशा से आ रहे एक अज्ञात ‘छोटा हाथी’ वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर […]

Read More
उत्तराखण्ड

16 सितंबर तक उत्तराखंड में बारिश का दौर, कई जिलों में येलो अलर्ट  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विभाग ने 16 सितंबर तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली चमकने और गरज के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई दिनों के लिए येलो अलर्ट भी जारी […]

Read More
उत्तराखण्ड

माँ महालक्ष्मी के दरबार में पहुंचे सीएम धामी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन  ने गुरुवार को नैनीताल जिले के दौरे के दौरान बरेली रोड स्थित श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर, बेरीपड़ाव में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने माँ महालक्ष्मी का आशीर्वाद लेकर प्रदेश और देशवासियों की सुख-शांति, […]

Read More